{"_id":"5ed4af508ebc3e909f68f9f9","slug":"special-story-of-shiv-temple-bhadeshvarnath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां रावण ने की थी शिवलिंग की स्थापना, शिवपुराण में किया गया है इसका उल्लेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां रावण ने की थी शिवलिंग की स्थापना, शिवपुराण में किया गया है इसका उल्लेख
वशिष्ठ मुनि की तपोभूमि के मुख्यालय से पांच किमी की दूरी पर कुआनो नदी के किनारे पौराणिक भदेश्वरनाथ मंदिर स्थित है। शिव पुराण में भद्र नाम से इसे उल्लेखित किया गया है। किवदंती है कि रावण ने यहां शिवलिंग की स्थापना करने के पश्चात वंदना की थी।
2 of 5
Basti shiv temple
- फोटो : अमर उजाला।
इसका उल्लेख शिवपुराण में मिलता है। इसके बाद कई वर्षों तक यह स्थल जंगलों के बीच छिपा रहा। कहते हैं कि लोग यहां आते-जाते जरूर थे, मगर इस मंदिर के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।
3 of 5
Basti shiv temple
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के पुजारी शिवकुमार गिरी ने बताया कि लगभग दो सौ साल पूर्व बस्ती राजा शिकार खेलने जब यहां आए तो उनकी नजर इस शिवलिंग पर पड़ी। यहां भोलेनाथ को इस हालत में देख वे आहत हुए और फिर उस शिवलिंग की पूजा अर्चना कर यहां मंदिर स्थापित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shiv temple
- फोटो : shiv temple
भदेश्वरनाथ ग्राम निवासी रविन्द्र गिरी ने बताया कि मंदिर के निर्माण के कुछ वर्ष बाद यहां कुछ चोरों ने शिवलिंग को चुराने की कोशिश की थी। शिवलिंग को 50 फिट तक खोदा किन्तु तब भी इस शिवलिंग का अंतिम सिरा नहीं पा सके।
विज्ञापन
5 of 5
Basti shiv temple
- फोटो : अमर उजाला।
कहते हैं कि इस बीच बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। इसके बाद यहां चोरी कर रहे लोगों पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। जिस बैलगाड़ी से वे चोरी कर शिवलिंग ले जाना चाहते थे वह भी पत्थर का हो गया, जो आज भी मंदिर की दायी और स्थित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।