फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर और बस्ती मंडल में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 15 May 2020 05:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 May 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Many people corona positive got in basti and gorakhpur mandal
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI
गोरखपुर-बस्ती मंडल में बृहस्पतिवार को 13 और शुक्रवार को एक यानी 24 घंटे में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से ज्यादातर प्रवासी हैं। सब दिल्ली, मुंबई से आए हैं। इन सबके सगे-संबंधियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। यह पहला मौका है, जब गोरखपुर में गुरुवार को चार और शुक्रवार की सुबह एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य महकमे के अफसर चिंतित हैं।
Many people corona positive got in basti and gorakhpur mandal
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित आईसीएमआर ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल के अलग-अलग जिलाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। इसके मुताबिक गोरखपुर में चार गुरुवार को और शुक्रवार की सुबह एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब गोरखपुर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11 हो गई है।
Many people corona positive got in basti and gorakhpur mandal
फाइल फोटो - फोटो : PTI
जिन लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है, वे सब प्रवासी हैं। हालांकि दो मरीज ठीक होकर बृहस्पतिवार को ही घर चले गए हैं। कोरोना वायरस के लिए हॉटस्पॉट बने सिद्धार्थनगर और बस्ती में भी चार-चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Many people corona positive got in basti and gorakhpur mandal
Corona testing - फोटो : PTI
सिद्धार्थनगर के जिन लोगों में कोविड-19 वायरस मिले हैं, उनमें से तीन मुंबई और एक दिल्ली से आए हैं। अब सिद्धार्थनगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है। बस्ती में भी चार प्रवासियों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Many people corona positive got in basti and gorakhpur mandal
Coronavirus Testing - फोटो : Social Media
बस्ती में अब तक 46 लोगों को कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले चुका है। इसमें 22 ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक युवक की मौत हुई थी। संतकबीरनगर के घनघटा थाना क्षेत्र के पउली में कोरोना का एक और मरीज मिला है। वह मुंबई से लौटा है। अब तक कोरोना के 34 मरीज मिल चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed