फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में दिख रहा राजस्थानी कला का संगम, यहां दिखेगा ‘गजीबो’ और ‘पालकी’

Mon, 09 Nov 2020 04:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Nov 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Special story of gorakhpur rajghat decorate by rajasthani culture
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में राजस्थानी शैली ‘गजीबो’ और ‘पालकी’ राजघाट की खूबसूरती बढ़ाएगी। साथ ही यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगी। बता दें कि गोरखपुर के अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण के क्रम में राजघाट को जो नया रूप दिया जा रहा है, उसी के अंतर्गत राजघाट पर लाल पत्थरों से राजस्थानी शैली में विभिन्न प्रकार के निर्माण कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में यह अंत्येष्टि स्थल गोरखपुर के पर्यटन स्थलों की सूची में जुड़ जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...


 

Special story of gorakhpur rajghat decorate by rajasthani culture
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

राप्ती नदी के ‘राजघाट’ का नाम आते ही मन मस्तिष्क में अंत्येष्टि स्थल का ख्याल आता है, लेकिन आने वाले समय में यह एक पर्यटक स्थल बनने वाला है। नगर निगम की ओर से राजघाट का कायाकल्प किया जा रहा है। सुंदरीकरण की जिम्मेदारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को दी गई है। इसके अंतर्गत कार्यदायी संस्था की ओर से राजस्थानी लाल पत्थर से घाट और विभिन्न प्रकार का निर्माण कराया जा रहा है।

 

Special story of gorakhpur rajghat decorate by rajasthani culture
राजघाट में शवदाह गृह। - फोटो : अमर उजाला।

आकर्षण का केंद्र होगा शिव मंदिर
करीब 150 मीटर लंबाई में बनाए जा रहे इस घाट पर बनाया जा रहा शिव मंदिर भी आकर्षण का केंद्र होगा। साथ ही यहां लाल पत्थर से अष्टभुजा आकार के चार ‘गजीबो’ भी बनाए जा रहे हैं। जिसके चबूतरे पर बैठा भी जा सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Special story of gorakhpur rajghat decorate by rajasthani culture
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

दूसरी तरफ बन रहा है रामघाट
राजघाट के दूसरी तरफ रामघाट का निर्माण भी शुरू हो चुका है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Special story of gorakhpur rajghat decorate by rajasthani culture
निर्माणाधीन राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अवर अभियंता नवीन कुमार ने कहा- राजघाट के सुंदरीकरण का काम राजस्थानी शैली से किया जा रहा है। ‘गजीबो’ और ‘पालकी’ लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रथम चरण में 18.70 करोड़ रुपये की लागत से करीब 100 मीटर घाट के निर्माण के अलावा कई निर्माण किए जा रहे हैं। इसके अलावा राजघाट की तरफ और 50 मीटर लंबाई में घाट का निर्माण कराया जा रहा है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed