फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इन खास लोगों की तलाश करेगी टीम

Mon, 09 Nov 2020 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Nov 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
health Department started preparation for second wave of Coronavirus will attack in winter season
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना महामारी की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुजुर्ग और बीमार लोगों की तलाश नए सिरे से की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। संक्रमित मिलने पर बुजुर्गों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अगर होम आइसोलेशन की स्थिति रहेगी तो डॉक्टरों की टीम देखभाल करेगी।

health Department started preparation for second wave of Coronavirus will attack in winter season
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि यूरोप के कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर तेज हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि ठंड में कोरोना संक्रमण के मामले जिले में बढ़ सकते हैं। ऐसे में विभाग की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
health Department started preparation for second wave of Coronavirus will attack in winter season
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सीएमओ ने कहा कि बुजुर्ग और बीमार लोगों की नए सिरे से तलाश की जाएगी। मौजूदा समय में कोविड अस्पतालों में बेडों की संख्या पर्याप्त है। इससे संक्रमण की चेन को रोका जा सकेगा। सीएमओ ने बताया कि विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। हर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले कम से कम 20 लोगों की जांच की जा रही है। मौजूदा समय में संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
health Department started preparation for second wave of Coronavirus will attack in winter season
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
त्योहार में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
सीएमओ ने बताया कि आने वाले दिनों में धनतेरस, दिवाली और छठ जैसे त्योहार हैं। इसमें विशेष सतर्कता बरतनी होगी। कोरोना वायरस ठंड में ज्यादा असर करता है। इसलिए लोगों को भीड़-भाड़ से बचते हुए मास्क का इस्तेमाल करना होगा। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक मास्क ही सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन
health Department started preparation for second wave of Coronavirus will attack in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
आईसीएमआर जारी कर चुका है निर्देश
आईसीएमआर के प्लानिंग कोर्डिनेटर व आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि अधिक समय तक वायु प्रदूषण का सामना करने से कोरोना से मौत के मामले बढ़ सकते हैं। अमेरिका, यूरोप जैसे देशों में इस पर शोध हुए हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव के सभी दिशा निर्देशों का पालन ही एकमात्र विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed