उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में भी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर एक भव्य पार्क बनाया गया है। लेकिन बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी है। क्योंकि बदलते समय के साथ इस पार्क का नाम लोगों की जुबां पर लालडिग्गी पार्क के रूप में तब्दील हो गया है।
2 of 5
नेहरू पार्क गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, जब देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जनपद में आगमन हुआ था, तो वह इसी पार्क में आए थे। नेहरू जी की चार दिनों तक यहां सभा चली थी।
3 of 5
नेहरू पार्क गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
तीन जून 1940 को लाल डिग्गी पार्क में पंडित नेहरू का अंतिम भाषण था। इसी दौरान यहीं पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। नेहरू जी को जिला कारागार में बंदी बनाया गया था।
4 of 5
नेहरू पार्क गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने जवाहरलाल नेहरू को समर्पित इस पार्क का भव्य निर्माण कराया था।
5 of 5
नेहरू पार्क गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश कुमार का कहना है कि लाल डिग्गी नामक स्थान पर होने की वजह से धीरे- धीरे इस पार्क का नाम लालडिग्गी पार्क के रूप में प्रचलित हो गया।