फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी और बेटी ने पूरा किया इस शख्स के बचपन का शौक, तस्वीरों में देखें इनका 'खजाना'

Mon, 17 Aug 2020 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Aug 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
special story of businessman Sanjeev Agarwal childhood planting saplings hobbies fulfilled by wife and daughter
संजीव अग्रवाल की बागवानी। - फोटो : अमर उजाला।

रंगबिरंगे फूल और हरियाली सभी को भाते हैं। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी जुड़ा है। इसके लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं, बस थोड़ा समय और लगन चाहिए। फिर आप भी हरियाली का खजाना पा सकेंगे। ऐसी ही लगन की बदौलत हरिओमनगर कॉलोनी में रहने वाले ऑटोमोबाइल व्यवसायी संजीव अग्रवाल ने अपने घर की छत पर हरियाली का आशियाना बनाया है।

special story of businessman Sanjeev Agarwal childhood planting saplings hobbies fulfilled by wife and daughter
संजीव अग्रवाल की बागवानी। - फोटो : अमर उजाला।

संजीव ने घर पर एक हजार स्क्वायर फीट में टेरेस गार्डन तैयार किया है। यहां 600 गमलों में फूल-पौधे लगा रखे हैं। बोगेनविलिया, सूरजमुखी, रजनीगंधा अपराजिता, गुड़हल, बेला, कनेर और ललटेना समेत तमाम रंग बिरंगे फूल घर को महकाते हैं।

special story of businessman Sanjeev Agarwal childhood planting saplings hobbies fulfilled by wife and daughter
संजीव अग्रवाल की बागवानी। - फोटो : अमर उजाला।

अग्रवाल के बगीचे में मौजूद बोनसाई पीपल, पाकड़, बरगद, करौंधा, नौग्रह देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। किसी पौधे को पहचानने में परेशानी न हो इसके लिए संजीव ने विशेष इंतजाम किया है। हर पौधे पर उसकी प्रजाति लिखकर एक बोर्ड लगा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
special story of businessman Sanjeev Agarwal childhood planting saplings hobbies fulfilled by wife and daughter
संजीव अग्रवाल की बागवानी। - फोटो : अमर उजाला।

संजीव अग्रवाल ने बताया कि बागवानी का शौक बचपन से था। पारिवारिक जिम्मेदारियों या व्यवसाय की वजह से बागवानी नहीं कर पा रहे थे। हरिओमनगर में आवास लेने के बाद बागवानी के शौक को पूरा करने की ठानी।

विज्ञापन
special story of businessman Sanjeev Agarwal childhood planting saplings hobbies fulfilled by wife and daughter
पौधों की सिंचाई करते संजीव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।
पत्नी और बेटी की मदद से महक उठी बगिया
संजीव अग्रवाल ने बताया कि घर में नीचे जगह नहीं मिली तो पत्नी अर्चना अग्रवाल और बेटी आयुषी की मदद से टेरेस गार्डन तैयार कर डाला। मेरे बचपन के शौक को पूरा कर दिया। वह दोनों रोजाना दो घंटे का वक्त पेड़ पौधों की सेवा में गुजारते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed