{"_id":"5f001a9d3ad19930984afb8f","slug":"special-story-of-bollywood-choreographer-saroj-khan-when-she-came-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब गोरखपुर में आई थीं डांस गुरु सरोज खान, थकान के बाद भी नहीं तोड़ा प्रशंसकों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब गोरखपुर में आई थीं डांस गुरु सरोज खान, थकान के बाद भी नहीं तोड़ा प्रशंसकों का दिल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Jul 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सरोज खान(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'जरा इंडियन डांस करो भाई। भला इंडियन कल्चर भी कोई चीज है। उसे मत भूलो' ये नसीहत एक डांस प्रस्तुति को देखने के बाद बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने उस वक्त दी थीं जब वह सितंबर 2015 में आईटीएम गीडा एवं उदय भारत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचीं। सरोज के इस संदेश ने दर्शकों को दिल से प्रेरित किया था।
2 of 5
सितंबर 2015 में आइटीएम गीडा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थीं सरोज खान।
- फोटो : अमर उजाला।
इतना नहीं सरोज ने दर्शकों की फरमाइश पर उनकी कोरियोग्राफी पर फिल्माए गए गीत 'मेरा चैन वैन सब उजड़ा, जालिम नजर हटा ले' पर भाव नृत्य भी किया। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। साथ उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि इस सादगी में असली तहजीब है। सरोज खान का शुक्रवार को 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से उनके प्रेमियों में शोक की लहर है।
3 of 5
सितंबर 2015 में आइटीएम गीडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ.सुरहिता करीम सरोज खान से मिली थीं।
- फोटो : अमर उजाला।
आईटीएम गीडा के निदेशक एनके सिंह ने बताया कि सरोज उस वक्त लखनऊ से सड़क मार्ग से गोरखपुर पहुंची थीं। ऐसे में उन्हें थोड़ी देर हो गई और यात्रा की थकान उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। इसके बावजूद भी वह बहुत उत्साहित थीं। मंच पर पहुंचीं तो उनका व्यवहार एक आम व्यक्ति की तरह था न कि किसी सेलिब्रिटी की तरह।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ITM gida
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने बच्चों के डांस को देखा और उन्हें बारीकियों के बारे में जानकारी दीं। उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताया। काफी देर तक वह बच्चों के साथ खेलती रहीं। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दीं।
विज्ञापन
5 of 5
saroj khan(file)
इस दौरान उन्होंने आयोजक आइटीएम प्रबंधन के नीरज मातनहेलिया, श्याम बिहारी अग्रवाल, निकुंज मातनहेलिया, अनुज अग्रवाल, करुणा मातनहेलिया, नयती मातनहेलिया आदि लोगों से मुलाकात कर बातचीत की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।