फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 करोड़ 10 लाख मील लंबी पूंछ से हरे और नीले रंग की आतिशबाजी करते गुजरा धूमकेतु, देखें तस्वीरें

Wed, 27 May 2020 04:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 May 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Special Comet going by sun today see latest comet photos Astronomical event
Astronomical event

खगोलीय घटनाओं में रूचि रखने वाले लोगों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। जब हजारों वर्षो के बाद धूमकेतु (कॉमेट) स्वान एक करोड़ 10 लाख मील लंबी पूंछ के साथ सूर्य के सबसे नजदीक से हरे और नीले रंग की आतिशबाजी करते गुजरा। सुबह सूर्योदय के वक्त इसे धरती से टेलिस्कोप या ऑनलाइन देखा गया।

Special Comet going by sun today see latest comet photos Astronomical event
Astronomical event

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह ये सूर्य के करीब से गुजरा है। 11, 597 साल में एक बार ऐसी अनोखी खगोलीय घटना का दीदार होता है।

Special Comet going by sun today see latest comet photos Astronomical event
Astronomical event

यह धूमकेतु दक्षिण से उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा था। इस वजह से इसकी रोशनी में भी तेजी से इजाफा हुआ। सूर्य के ताप और उससे बचकर निकल जाने की वजह से ये ज्यादा चमकदार नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special Comet going by sun today see latest comet photos Astronomical event
Astronomical event
क्या होता है धूमकेतु
धूमकेतु या कॉमेट सौरमण्डलीय में पाए जाने वाले ऐसे तारे होते हैं, जो मूल रूप से पत्थर, धूल, बर्फ और गैस के बने हुए छोटे-छोटे टुकड़े होते हैं। यह ग्रहों के समान ही सौरमंडल में सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

छोटे पथ वाले धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा एक अण्डाकार पथ में लगभग 6 से 200 साल में एक बार पूरी करते हैं। कुछ धूमकेतु तारों का पथ वलयाकार होता है और वो अपने पूरे जीवनकाल में मात्र एक बार ही दिखाई देते हैं। लंबे पथ वाले धूमकेतु अक्सर एक परिक्रमा करने में हजारों वर्ष लगाते हैं।
विज्ञापन
Special Comet going by sun today see latest comet photos Astronomical event
Astronomical event

बर्फ, कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन से होता है तैयार
अधिकतर धूमकेतु बर्फ, कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, अमोनिया तथा अन्य पदार्थ जैसे सिलिकेट और कार्बनिक मिश्रण के बने होते हैं। इन्हें सामान्य भाषा में पुच्छल तारा भी कहा जाता है क्योंकि इनके पीछे उक्त तत्वों की लंबी पूंछ बनी हुई होती है जो सूर्य के प्रकाश से चमकती रहती है। धूमकेतू का नजर आना अपने आप में दुर्लभ घटना है क्योंकि ये कई बरसों में एक बार नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed