फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा है भाजपा की जीत का कनेक्शन, यहां से अमित शाह ने बदला था समीकरण

Tue, 03 Mar 2020 10:38 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
special Amit shah BJP winning story in Gorakhpur at Gorakhnath Temple with CM Yogi aditynath
बाएं अमित शाह, दाएं बाबा गोरखनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्पेशल सीरीज का ये सातवां भाग है। पहले छह भाग में आपने पढ़ा कि कैसे योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड स्थित  पैतृक गांव पंचूर से गोरखपुर आए और दीक्षा लेकर संन्यासी बन गए। मां-बाप ने भी बेटे के फैसले के आगे हार मान ली। योगी ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर के बाहर निकलकर छात्रों का नेतृत्व किया और पहली बार में ही एसएसपी को फोन कर चेतावनी दे डाली। छोटी उम्र में ही योगी नायक बन गए थे। वहीं गोरखपुर मंदिर के भंडारे में योगी ने ऐसा सबक सीखा, जिसे वह जीवन में कभी नहीं भूले। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इन्हें हिन्दुत्व का पोस्टर बॉय बना दिया। अब आगे पढ़ें...

special Amit shah BJP winning story in Gorakhpur at Gorakhnath Temple with CM Yogi aditynath
बाबा गोरखनाथ का दर्शन करते अमित शाह। (File) - फोटो : अमर उजाला।
7 जुलाई 2013 को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद अमित शाह गोरखपुर मंदिर पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही वे महंत अवेद्यनाथ को देखने पहुंचे, क्योंकि वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उस समय उनकी उम्र 94 साल हो चुकी थी। शाह के लिए यह करीब तीन दशक बाद पुनर्मिलन जैसा था।

 
special Amit shah BJP winning story in Gorakhpur at Gorakhnath Temple with CM Yogi aditynath
बाबा अवैद्यनाथ का दर्शन करते अमित शाह। (File) - फोटो : अमर उजाला।

80 के दशक में महंत अवैद्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के प्रमुख के तौर पर पूरे देश में भ्रमण कर रहे थे, इस दौरान वे अहमदाबाद भी गए थे। उस समय शाह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी के स्वयंसेवक के रुप में महंत की सेवा की थी। उसी समय से अमित शाह का गोरखनाथ मंदिर से एक विशेष नाता जुड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
special Amit shah BJP winning story in Gorakhpur at Gorakhnath Temple with CM Yogi aditynath
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह ने 19 मई 2013 को उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रभारी बनाए जाने के बाद राज्य में पार्टी का काम संभालने में थोड़ा वक्त लिया। यह वो समय था जब भाजपा 13 साल के अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। यहां अमित शाह गोरखनाथ मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेकर भाजपा को विजयी रथ पर सवार कर दिया था।
विज्ञापन
special Amit shah BJP winning story in Gorakhpur at Gorakhnath Temple with CM Yogi aditynath
बाएं सीएम योगी, बीच में गृहमंत्री अमित शाह और दाएं सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद पूरे देश को पता है कि अमित शाह ने यूपी की 80 लोकसभा सीट में से 73 सीट पर अपने सहयोगी दल के साथ जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में तो सपा पांच और कांग्रेस 2 सीट ही जीत पाई थी। वहीं बसपा का तो खाता भी नहीं खुल पाया था।

साभार- यह कहानी योगी आदित्यनाथ की जीवन यात्रा पर लिखी किताब योद्धा योगी से लिया गया है, इसे प्रवीण कुमार ने लिखा है।  

ये भी पढ़ें...

कॉलेज में ऐसे दिखते थे मुख्यमंत्री योगी, हिंदुत्व के लगाव में घर छोड़ा, मां ने सोचा-नौकरी करने गए
गोरखपुर में योगी को भगवा वेष में देख चौंक गए थे पिता, बोले- ये क्या हाल बनाया है, घर चलो
उत्तराखंड में घर पहुंचे योगी को देख भावुक हुए थे मां-बाप, कहा- यहां रहने नहीं, भिक्षा लेने आया हूं
जब योगी आदित्यनाथ ने पहली बार दिखाया था दबंग अंदाज, एसएसपी भी सोच रहे होंगे-ये हैं कौन?
वाहन चलाया तो बुरी तरह घायल हो गए थे मुख्यमंत्री योगी, भंडारे में सीखे सबक को कभी नहीं भूले
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed