{"_id":"5f9a805fd1aecd08dc2db714","slug":"sp-party-leaders-protest-and-submitted-memorandum-for-railway-hospital-toilets-color","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: रेलवे अस्पताल के शौचालयों के रंग को देख भड़के सपा कार्यकर्ता, दीवार पर पोत दी कालिख व मोबिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: रेलवे अस्पताल के शौचालयों के रंग को देख भड़के सपा कार्यकर्ता, दीवार पर पोत दी कालिख व मोबिल
Thu, 29 Oct 2020 08:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
सपा नेताओं का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले गुरुवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां रेलवे अस्पताल के शौचालयों की दीवारों का रंग समाजवादी पार्टी के झंडे जैसा होने पर सपा नेताओं ने एतराज जताया। समाजवादी पार्टी की ओर से इस पर घोर आपत्ति जताते हुए तुरंत इसे ठीक करने की अपील की गई और शौचालय की दीवारों पर कालिख व मोबिल ऑयल लगा दिया गया। हालांकि मामला बढ़ता देख रेलवे प्रशासन ने शौचालय की दीवारों को सफेद रंग पेंट कर दिया है।
Trending Videos
सपा नेताओं का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि इस मामले को लेकर सपा नेताओं ने सपा जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी के नेतृत्व में रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान आरपीएफ ने सभी को रोक दिया, सिर्फ पांच लोगों ने कार्यालय के अंदर जाकर अपर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने शौचालय की दीवारों पर मोबिल पोत कर विरोध जताया।
सपा नेताओं ने शौचालयों पर कालिख मोबिल लगाया
- फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इस बारे में आपत्ति जताई। ट्वीट में लिखा गया, 'दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना!'
गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इस बारे में आपत्ति जताई। ट्वीट में लिखा गया, 'दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना!'
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेताओं का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
गुस्साए सपाइयों ने ज्ञापन सौंपने के बाद शौचालयों पर लगे टाइल्स पर कालिख और मोबिल लगाकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान सपाईयों ने टाइल्स का रंग बदलने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सपा नेताओं का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यहां करीब एक साल पहले साफ सफाई के लिए टॉयलेट बनवाया गया है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य सफाई को बढ़ावा देना है इसमें सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए।