यूपी के जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव नई कोट निवासी विनोद सिंह (44) सेना के राजपूताना रेजिमेंट में सूबेदार पद पर इंडो भूटान बॉर्डर पर तैनात थे, जहां पर रविवार की देर रात करीब नौ बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद साथी सैनिकों ने उन्हें निकट के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कुछ देर बाद हृदयगति रुकने से सैनिक विनोद सिंह की मौत हो गई।
2 of 4
विनोद सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
आर्मी कैम्प से विनोद की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मृत जवान के बड़े भाई दिनेश सिंह ने बताया कि पिता सिंहासन सिंह भी सेना के जवान थे। देश की सेवा करने के लिए पिता की बताएं गए मार्ग पर चलते हुए छोटे भाई विनोद भी 1996 में सेना में भर्ती हुए। उसके बाद उन्होंने देश की सेवा करते हुए कारगिल युद्ध में भी देश के लिए अहम भूमिका निभाई।
3 of 4
विनोद सिंह की मौत की खबर सुनकर लोग उनके घर जुटने लगे।
- फोटो : amar ujala
सूबेदार विनोद अभी बीते कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ दिनों की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। छुट्टी बीतने के बाद पुनः वह इंडो भूटान बॉर्डर कैम्प पर तैनाती के लिए चले गए। जहां से रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सेना के अधिकारियों का मोबाइल के जरिए फोन आया कि उनके भाई विनोद सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिनको निकट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
4 of 4
विनोद सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
अस्पताल में इलाके दौरान हृदयगति रुकने से सूबेदार विनोद की मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीण गमगीन हो गए। मृत सैनिक के दो बेटे निशांत सिंह (13) व अनुभव सिंह (10) तथा एक लड़की स्नेहा सिंह (15) का रो रोकर बुरा हाल है। सैनिक के मौत की सूचना पाकर तमाम लोग उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना में जुट गए।