श्याम शरद महोत्सव : 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, श्याम आएंगे'...भजनों ने बांधा समा- झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:55 AM IST
सार
बदायूं से पधारे भजन गायक प्रतोष फकीरा की ओर से गणेश वंदना व हनुमान का आह्वान किया गया। उन्होंने हम तो हैं बाबा के सदियों से दीवाने.. भजनों से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। इसके बाद कोलकाता से पधारे भजन गायक संजू शर्मा ने भी देर रात तक श्याम बाबा के एक से एक भजनों की लड़ी लगा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम प्रभु की ज्योत प्रज्वलित कर यजमान शंकर लाल खाटू वाला व उनकी धर्म पत्नी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन