{"_id":"6ab04a16c7f1d9f3c60c1dc6","slug":"bus-travel-for-women-over-60-doubled-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1457380-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की बस यात्रा दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की बस यात्रा दोगुनी
Mon, 21 Sep 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू होने के बाद रोडवेज बसों में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। योजना लागू होने के 22 दिन में बुजुर्ग महिलाओं की बस यात्रा लगभग दोगुनी हो गई है।
जानकारी के अनुसार पहले सप्ताह करीब 500 महिलाओं ने बसों में मुफ्त यात्रा की थी जबकि इस सप्ताह यह संख्या बढ़कर 980 से 1000 तक पहुंच गई है। मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से बुजुर्ग महिलाएं अब अपने जरूरी काम और रिश्तेदारों से मिलने के लिए बसों का अधिक इस्तेमाल कर रही हैं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शुरुआत में योजना के बारे में जानकारी कम होने के कारण यात्रियों की संख्या सीमित थी। धीरे-धीरे महिलाओं में योजना को लेकर जागरूकता बढ़ी और बसों में उनकी संख्या भी बढ़ने लगी।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज की बसों में इस सुविधा का लाभ लेने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। इनको किसी प्रकार की असुविधा न हो इस पर भी नजर रखी जा रही है।