{"_id":"6ab04a1e44dff2efac06e924","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-machinery-rods-and-wires-from-a-gas-warehouse-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1457315-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैस गोदाम से मशीन, रॉड और तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैस गोदाम से मशीन, रॉड और तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 21 Sep 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
- भैंसहा चौराहे के गोदाम से 80 हजार रुपये का ले गए थे सामान
खोराबार (गोरखपुर)। भैंसहा चौराहा स्थित गैस गोदाम से वेल्डिंग मशीन, रॉड और मशीन का तार चोरी करने के आरोप में खोराबार पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
एम्स थाना क्षेत्र के रुद्रपुर कुसम्ही बाजार निवासी पुरुषोत्तम जायसवाल का खोराबार क्षेत्र के भैंसहा चौराहे पर गैस गोदाम है। यहां कुछ कर्मचारी फायर फैब्रिकेशन का काम कर रहे थे। पुरुषोत्तम के प्रार्थना पत्र के अनुसार, 18 सितंबर की रात करीब 11 से दो बजे के बीच दो लोग गोदाम में घुसे और सामान चोरी कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान रविवार को छितौना निवासी अमरजीत निषाद और बलिया के सुखपुरा सीरीपुरा निवासी रामनारायण साहनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया।