{"_id":"5eaf95fd8ebc3e90914065ce","slug":"shramik-special-train-arrived-mumbai-to-gorakhpur-with-1200-laborers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हजारों मजदूरों को लेकर गोरखपुर आई श्रमिक स्पेशल, लोगों ने ऐसे दिया सीएम योगी को धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों मजदूरों को लेकर गोरखपुर आई श्रमिक स्पेशल, लोगों ने ऐसे दिया सीएम योगी को धन्यवाद
Mon, 04 May 2020 04:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बसई रोड, मुंबई से चली दूसरी श्रमिक स्पेशल 982 मजदूरों और उनके परिवार वालों को लेकर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। रविवार की देर रात 1.25 बजे भी मुंबई से एक ट्रेन आई थी, इसमें 1147 लोग सवार थे। दोनों ट्रेनों में सवार करीब 2129 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और उन्हें बसों से घर भेजा गया। जांच में कोई भी अस्वस्थ नहीं मिला है। इन श्रमिकों को पहले गांव के बाहर बनें क्वारंटीन सेंटर में 14 दिनों के लिए रखा जाएगा।
Trending Videos
gorakhpur news
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर रविवार की दोपहर से लेकर सोमवार की सुबह तक रेलकर्मी, जीआरपी, आरपीएफ, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी अपने तय स्थानों पर मौजूद रहे। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही श्रमिक स्पेशल पहुंची, पहले से मौजूद एसपी जीआरपी पुष्पांजलि, आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट आरएस सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन कोच नंबर एक की ओर गए।
gorakhpur news
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
उन्होंने एक-एक कर कोच से लोगों को उतरवाया और सोशल डिस्टेसिंग के लिए बने सर्किल में खड़ा करवाया। उधर, आसपास के जिलों की तहसील के मुताबिक बसें खड़ी थी, थर्मल स्क्रीनिंग और उनका ब्यौरा नोट कराने के बाद बैरिकेडिंग के रास्ते लोगों को बसों में बैठाया गया। सुबह करीब आठ बजे तक सभी बसें रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 24 कोच लगाए गए थे, ट्रेन के आने से पहले प्लेटफॉर्म की सफाई कर सैनिटाइज किया गया था। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
रविवार दोपहर सीएमओ, एसपी जीआरपी, स्टेशन डायरेक्टर और आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के साथ व्यवस्था का जायजा लिया था। चार-चार टीटीई का एक-एक ग्रुप बनाया गया था। जो यात्रियों को कोच से उतारकर चेकिंग प्वाइंट तक पहुंचाएंगे और आरपीएफ व जीआरपी दूरी बनाकर उनके साथ मौजूद रहेगी।