गोरखनाथ मंदिर में 15 जनवरी से खिचड़ी मेला शुरू होगा। इसके मद्दनेजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए योजना बनाई गई है। मंदिर को चार जोन, 12 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
खिचड़ी मेला: चार जोन में बंटी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, तस्वीरों में देखें गोरखनाथ मेले की एक झलक
उनकी सुरक्षा के लिहाज से कुल 55 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 1020 सिपाही तैनात किए हैं। एटीएस, आरएएफ व पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगेंगे। मंदिर में एक अस्थायी थाना और सात पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। पार्किंग के लिए 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मेला परिसर में अस्थाई थाना व सात चौकियां क्रियाशील कर दी गई हैं। परिसर में सात वॉच टावर बनाए गए हैं। मुख्य गेट के सामने पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर, पुलिस सुरक्षा चौकी के बगल में पीसीओ के ऊपर, उत्तरी गेट पर सवेरा मिष्ठान के ऊपर, साधना भवन के ऊपर,विष्णु मंदिर के समीप, पुराना काली मंदिर के समीप और मेला परिक्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में वॉच टावर एवं लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे भी उड़ाए जाएंगे। आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से सभी सीसी कैमरों की मॉनीटरिंग होती रहेगी। मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी के अलावा पैरा मिलिट्री भी मुस्तैद रहेगी। भीम सरोवर में बोटिंग होने की वजह से एसडीआरएफ के साथ फ्लड पीएसी भी तैनात रहेगी।
एएसपी: 5
आरएफ: एक कंपनी
एटीएस: 28 कमांडो वाली एक टीम
पीएसी: पांच कंपनी
फायर टेंडर: 04
सीओ: 12
निरीक्षक: 31
उप निरीक्षक: 260
महिला उपनिरीक्षक: 21
सिपाही: 1020
महिला सिपाही: 275
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।