{"_id":"60f29ade8ebc3ef6f43bfc79","slug":"second-dose-of-corona-vaccine-not-being-administered-to-youth-even-after-slot-booked-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण: स्लॉट बुक होने के बाद भी नहीं लगाई जा रही टीके की दूसरी डोज, 18 से 44 वर्ष के युवाओं को हो रही समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण: स्लॉट बुक होने के बाद भी नहीं लगाई जा रही टीके की दूसरी डोज, 18 से 44 वर्ष के युवाओं को हो रही समस्या
Sat, 17 Jul 2021 02:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:24 PM IST
सार
वैक्सीन की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में वैक्सीन के कमी के बीच लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत तो 18 से 44 वर्ष के युवाओं को हो रही है। वह किसी तरह अगर स्लॉट बुक कराकर बूथों पर पहुंच रहे हैं, तो वैक्सीन न होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जा रहा है। वैक्सीन की बड़ी खेप न मिलने की वजह से यह समस्या लगातार बनी हुई है।
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
राप्ती नगर के पास बने बूथ पर चार दिनों से वैक्सीन नहीं है। जबकि जिला अस्पताल आने पर भीड़ अधिक होने के कारण वैक्सीन नहीं लग पा रहा है। कूड़ाघाट के रहन वाले रोहित ने बताया कि मोहद्दीपुर और झरना टोला में बने बूथों पर पिछले पांच दिनों से वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए दौड़ रहा हूं, लेकिन वैक्सीन न होने का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है। ऐसे कहानी सैकड़ों युवाओं की हैं, जो प्रतिदिन बूथों से निराश होकर लौट रहे हैं।
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
10415 ने लगवाया कोविड का टीका
कोविड टीकाकरण के तहत शुक्रवार को पूरे जिले में 47 बूथ ही बनाए गए थे। इन बूथों पर 10415 ने लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। इनमें 7498 को पहली डोज और 2917 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि टीके की कमी की वजह से कम बूथ बनाए गए थे। इसके बाद भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीके की पर्याप्त आपूर्ति होते ही क्लस्टर अभियान शुरू किया जाएगा।
कोविड टीकाकरण के तहत शुक्रवार को पूरे जिले में 47 बूथ ही बनाए गए थे। इन बूथों पर 10415 ने लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। इनमें 7498 को पहली डोज और 2917 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि टीके की कमी की वजह से कम बूथ बनाए गए थे। इसके बाद भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीके की पर्याप्त आपूर्ति होते ही क्लस्टर अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि टीके की कमी के कारण बूथों की संख्या कम की गई है। जैसे-जैसे टीका आ रहा है वैसे-वैसे बूथ बढ़ाए जा रहे हैं। युवा से लेकर बुजुर्ग सभी लोग प्राथमिकता में हैं। जल्द ही दूसरे डोज के लिए अलग से बूथ बनाए जाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे की लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
एक नजर अब तक हुए टीकाकरण पर
पहला डोज- 921000
दूसरा डोज- 174329
पुरुष- 627121
महिला-467872
कोविशील्ड- 969672
कोवैक्सीन- 125657
18 से 44 वर्ष- 550583
45 से 60 वर्ष- 322113
60 वर्ष से ऊपर- 222633
कुल टीकाकरण- 1095329
पहला डोज- 921000
दूसरा डोज- 174329
पुरुष- 627121
महिला-467872
कोविशील्ड- 969672
कोवैक्सीन- 125657
18 से 44 वर्ष- 550583
45 से 60 वर्ष- 322113
60 वर्ष से ऊपर- 222633
कुल टीकाकरण- 1095329