फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कोरोना से निगेटिव होने के तीन माह बाद ले सकते हैं दूसरी डोज, ये है गाइडलाइन

Tue, 06 Jul 2021 02:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
second dose after three months after being negative from corona
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : पीटीआई

कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद अगर कोई संक्रमित होता है तो वह दूसरी डोज निगेटिव होने के तीन माह बाद लगवा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। वैक्सीनेशन के बाद कोविड पॉजिटिव हुए, कई लोग रोजाना स्वास्थ्य विभाग के पास इस सवाल को लेकर पहुंच रहे हैं कि उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज कब लेनी चाहिए?   



नमूने के तौर पर समझिए, भालोटिया मार्केट में सर्जिकल सामान के विक्रेता राजर्षि बंसल ने कोवैक्सीन की पहली डोज जून में लगवाई थी। इसके 20 दिन बाद वह संक्रमित हो गए। करीब 18 दिनों बाद रिपोर्ट निगेटिव आई। इस बीच दूसरी डोज लगवाने का समय बीत गया। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि दूसरी डोज कब लें? इसी तरह तारामंडल के रहने वाले राकेश सिंह ने कोविशील्ड की पहली डोज मई माह में लगवाई थी। वैक्सीन लगवाने के 52 दिन बाद वह संक्रमित हो गए। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...

second dose after three months after being negative from corona
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

नियम से उन्हें 84 दिन बाद दूसरी डोज लगनी थी, लेकिन अब वह दूसरी डोज लगवाने के लिए परेशान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि दूसरी डोज कब लगवाएं?

 

second dose after three months after being negative from corona
टीका लगवाता युवक - फोटो : अमर उजाला

इस तरह की समस्या केवल इन्हीं दो लोगों की नहीं है, ऐसी समस्याएं लेकर रोजाना दो से तीन लोग सीएमओ कार्यालय पहुंच रहे हैं, जिन्हें अब सलाह दी जा रही है कि निगेटिव होने के तीन माह बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
second dose after three months after being negative from corona
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड की पहली डोज यदि कोई लगवा ले रहा है और वह संक्रमित हो जा रहा है, तो निगेटिव होने के तीन माह बाद टीका लगवा सकता है।

 

विज्ञापन
second dose after three months after being negative from corona
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला।

न घबराएं तीन माह बाद लगवाएं टीका
आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक डॉ अशोक पांडेय ने बताया कि ऐसे लोग घबराएं नहीं। निगेटिव होने के तीन माह बाद टीका लगवा सकते हैं। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की ओर से इस संबंध में गाइड लाइन आ चुकी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed