{"_id":"600aaa7b6c6ed21d63400ec6","slug":"sant-morari-bapu-visit-in-gorakhnath-temple-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में संत मोरारी बापू ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में संत मोरारी बापू ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें
संत मोरारी बापू शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा गोरखनाथ के दर्शन पूजन किए। दिव्य ज्योति के दर्शन भी किए। इसके बाद मंदिर से जुड़े संत-महात्माओं से मुलाकात की।
2 of 5
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे संत मोरारी बापू।
- फोटो : अमर उजाला।
विशेष विमान से गोरखपुर पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने मोरारी बापू का स्वागत किया। मोरारी बापू सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर प्रबंधन से जुड़े द्वारिका तिवारी और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
3 of 5
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे संत मोरारी बापू।
- फोटो : अमर उजाला।
मोरारी बापू ने मुख्य मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खिचड़ी मेले का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे संत मोरारी बापू।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में कुछ वक्त गुजारने के बाद मोरारी बापू गीता वाटिका पहुंचे। उन्होंने वहां मंदिर, वाटिका और श्री राधा बाबा के समाधि स्थल का दर्शन किए।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे संत मोरारी बापू।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कल यानी 23 जनवरी से 31 जनवरी तक भगवान बुद्ध की महा परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में मोरारी बापू की रामकथा का आयोजन होगा। कुशीनगर में इसकी तैयारी बड़े स्तर पर की गई है। इस पर्यटन स्थली पर पहली बार आयोजित हो रही बापू की रामकथा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए केवल 500 श्रोताओं को आमंत्रित किया गया है। बापू की यह 854 कथा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।