फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में नर्स की हत्या: 'बेटी के साथ अस्पताल संचालक ने की दरिंदगी...', इसलिए दफनाया शव; परिवार ने बताई ये वजह

Thu, 10 Apr 2025 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Apr 2025 01:08 PM IST
सार

संतकबीरनगर में नर्स की हत्या के विरोध में परिवार ने जमकर हंगामा किया। परिवार ने कहा कि बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से परिवार वाले असंतुष्ट दिखाई दिए। पुलिस के मान-मनव्वल के बाद परिजनों ने नर्स का शव बाग में दफनाया। 

विज्ञापन
Sant Kabir Nagar Hospital Owner Kills Nurse Over Phone Call With Another Man Shocking Confession Revealed
nurse murder - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर के टेमा रहमत स्थित एक अस्पताल में 22 वर्षीय नर्स की हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा बुधवार को हो गया। पुलिस के अनुसार, हत्या अस्पताल संचालक रामजी राव ने ही की थी। ऐसा उसने नर्स के किसी युवक से फोन पर बात करने से नाराज होकर किया। 


वहीं पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट मृतका के परिजनों ने बस्ती स्थित गांव पर हंगामा किया और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। परिवार वालों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई।

जानकारी के अनुसार परिवार के लोग बुधवार सुबह शव लेकर बस्ती के सेमरियांवा रोड पर कोड़रा के पास प्रदर्शन करने पहुंच गए। नाराज लोगों का कहना था कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलेगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 
 
Sant Kabir Nagar Hospital Owner Kills Nurse Over Phone Call With Another Man Shocking Confession Revealed
संतकबीर नगर में नर्स की हत्या - फोटो : अमर उजाला
समझाने के बाद माने परिजन
मौके पर खलीलाबाद कोतवाली व पुरानी बस्ती थाने की पुलिस के साथ सांसद रामप्रसाद चौधरी और विधायक राजेंद्र चौधरी भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट में गला दबाने और गले की हड्डी टूटने से मौत होने की बात आई है। सभी के काफी समझाने-बुझाने और समुचित कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने शव को बाग में दफनाने का फैसला लिया।
Sant Kabir Nagar Hospital Owner Kills Nurse Over Phone Call With Another Man Shocking Confession Revealed
नर्स की हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
'दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या हुई है'
मृतका की मां ने का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या हुई है। चेहरे, गाल, गले में नाखूनों के निशान उन्होंने खुद देखा है। अगर निष्पक्ष जांच हुई तो अस्पताल के दूसरे स्टाफ सहित कई दोषी मिलेंगे। लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता। नर्स के बाबा ने भी पुलिस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट छिपाने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar Hospital Owner Kills Nurse Over Phone Call With Another Man Shocking Confession Revealed
इसी अस्पताल में हुई नर्स की हत्या - फोटो : अमर उजाला
डीवीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा 
नर्स हत्याकांड में आरोपी तक पहुंचने में अस्पताल का डीवीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासे की वजह बनी। जब नर्स की मौत हुई थी उस समय का डीवीआर बंद पाया गया था। इसके साथ ही रात में भी डीवीआर बंद मिला था। इससे पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने का मामला आया। पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरसात में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला खुल गया।

 
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar Hospital Owner Kills Nurse Over Phone Call With Another Man Shocking Confession Revealed
आरोपी अस्पताल संचालक - फोटो : अमर उजाला
संचालक के पास था का मोबाइल 
एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि नर्स का मोबाइल संचालक के पास से बरामद किया गया है। मोबाइल को सर्विलांस जांच के लिए भेजा गया है, ताकि व्हाट्सएप में जो भी मैसेज हो उसे रिकवर किया जा सके। इसमें जो भी लोग संलिप्त होंगे, उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed