फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर डबल मर्डर : 2500 पन्नों की मोबाइल डिटेल, बेटी खुशबू बयान से पलटी- ऐसे कातिलों के करीब पहुंची पुलिस

Wed, 09 Apr 2025 11:33 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 09 Apr 2025 11:33 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पहले कमरे की दीवार के झरोखे से हत्यारोपियों के पैर देखने का दावा करने वाली खुशबू ने अपने बयान से पलट गई है। वह अब कोई और कहानी पुलिस को सुना रही है। घटना के बाद खुशबू ने झरोखे से हत्यारोपियों के पैर देखने का दावा किया था।

विज्ञापन
Gorakhpur double murder Poonam's call details revealed, suspicion of murder on close ones
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
चौरीचौरा डबल मर्डर का पर्दाफाश करने के काफी करीब पुलिस पहुंच चुकी है। कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस अब हत्यारोपी के आस-पास होने का दावा कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घर के किसी करीबी की मां-बेटी की हत्या में शामिल होने की आशंका है।
Gorakhpur double murder Poonam's call details revealed, suspicion of murder on close ones
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को चौरीचौरा थाने पर खुशबू निषाद और उसके भाई विशाल निषाद व विशाल के दोस्त समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। एसपी उत्तरी, एसओजी और चौरीचौरा थाने की पुलिस ने पूछताछ कर बयान नोट किया।
Gorakhpur double murder Poonam's call details revealed, suspicion of murder on close ones
Gorakhpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
थाने पर खुशबू से पूछताछ चल रही थी, तभी विशाल रोने लगा। वहीं अपने दोस्त को पूछताछ के बाद छोड़ने के लिए गुहार लगाता रहा। इसके बाद गांव व आस-पास के युवकों से पूछताछ हुई। हत्या के बाद मंदिर में कपूर जलाने वाले युवक ने बताया कि वह नवरात्र में प्रतिदिन पूजा पाठ कर देर रात दो बजे नहाकर तरकुलहा मंदिर में पूजा करने जाता था।

घटना वाले दिन नहाने के बाद हत्या होने की खबर मिली तो घटना स्थल पर पहुंच गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur double murder Poonam's call details revealed, suspicion of murder on close ones
बेटी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
बयान से पलट गई खुशबू
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पहले कमरे की दीवार के झरोखे से हत्यारोपियों के पैर देखने का दावा करने वाली खुशबू ने अपने बयान से पलट गई है। वह अब कोई और कहानी पुलिस को सुना रही है। घटना के बाद खुशबू ने झरोखे से हत्यारोपियों के पैर देखने का दावा किया था। जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो पूरा चेहरा साफ दिख रहा था। पुलिस ने मामले में काफी लोगों से कई बार बयान लिए हैं। अब सभी बयानों का मिलान कर रही है।
विज्ञापन
Gorakhpur double murder Poonam's call details revealed, suspicion of murder on close ones
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ढाई हजार पन्ने पर पूनम के मोबाइल का कॉल डिटेल
लखनऊ की फोरेंसिक लैब में पूनम के मोबाइल की जांच पड़ताल कर एक रिपोर्ट चौरीचौरा थाने पर आ गई है। बताया जा रहा है कि पूनम के एंड्रायड मोबाइल की डिटेल ढाई हजार पन्नों पर रिपोर्ट के रूप में आई है। इसमें ढेर सारी फोटो व बातचीत के चैट और कॉन्टेक्ट नंबर हैं। इसके आधार पर पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूनम मोबाइल से इंस्टाग्राम, फेसबुक व टेलीग्राम चलाती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed