फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ गया है कोरोना का खतरा: नए स्ट्रेन की जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए सैंपल

Sat, 20 Mar 2021 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Mar 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Samples sent to KGMU to investigate new strains of corona
कोरोना का नया खतरा - फोटो : iStock
नए स्ट्रेन की जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने मुंबई से आने वाले दो पॉजिटिव मरीजों के सैंपल केजीएमयू भेजे हैं। सोमवार को इनकी रिपोर्ट आने की संभावना है। दोनों मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
Samples sent to KGMU to investigate new strains of corona
एयरपोर्ट पर यात्रियों के तापमान की जांच - फोटो : पीटीआई

मुंबई सहित अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर हैं। इन लोगों की जांच प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मुंबई से आने वाले दो लोग जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद विभाग ने ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर दोनों के नमूनों को आगे की जांच के लिए केजीएमयू भेजा है। इनकी जीनोम सीक्वेसिंग होनी है। इससे नए स्ट्रेन का पता भी चल जाएगा।

 

Samples sent to KGMU to investigate new strains of corona
नए कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : iStock/Amarujala

माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि केजीएमयू में सैंपल ज्यादा होने की वजह से जांच में देरी हो रही है। पश्चिमी यूपी से ज्यादा सैंपल केजीएमयू में आ गए हैं। इसकी वजह से रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samples sent to KGMU to investigate new strains of corona
Corona strain - फोटो : iStock

बाहर से आने वाले कुछ लोगों के सैंपल भेजे जाएंगे केजीएमयू
डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक, देश के आठ प्रदेशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिले हैं। ये अधिक संक्रामक बताए जा रहे है। यही वजह है कि मुंबई सहित छह राज्यों और यूके, ब्राजील, साउथ अफ्रीका आदि देशों से आने वाले लोगों के कुछ प्रतिशत नमूने जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे जा रहे हैं। जिससे समय रहते नए स्ट्रेन का पता लग सके।

 

विज्ञापन
Samples sent to KGMU to investigate new strains of corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बीआरडी में नहीं हो सकती नए स्ट्रेन की जांच
कैपिलरी सीक्वेंसर मशीन से कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगता है। यह मशीन बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नहीं है। यही वजह है कि नए स्ट्रेन की जांच के लिए नमूने केजीएमयू लखनऊ या फिर बीएचयू वाराणसी भेजे जा रहे हैं। डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि आरटीपीसीआर मशीन से जीनोम सीक्वेसिंग नहीं की जा सकती है।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। लेकिन अब तक नया स्ट्रेन नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए दो मरीजों के नमूने जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed