{"_id":"6836a1531ffe574dd10efed8","slug":"roadways-bus-hits-auto-in-sant-kabir-nagar-five-people-including-couple-and-son-died-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में हादसा...पांच की मौत: अस्पताल से मरीज देखकर लौट रहे थे ऑटो सवार, रोडवेज बस ने मारी टक्कर; उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में हादसा...पांच की मौत: अस्पताल से मरीज देखकर लौट रहे थे ऑटो सवार, रोडवेज बस ने मारी टक्कर; उड़े परखच्चे
Wed, 28 May 2025 11:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 28 May 2025 11:26 AM IST
सार
यूपी के संतकबीर नगर जिले में रोडवेज बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
sant kabir nagar road accidet
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर बुधा गांव के पास मंगलवार देर शाम रोडवेज बस ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार दंपती और उनके चार साल के मासूम बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
Trending Videos
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर
मंगलवार देर शाम देवरिया डिपो की बस बस्ती की तरफ से गोरखपुर जा रही थी। दूसरी तरफ बूधा गांव के कुछ लोग पास के प्राइवेट अस्पताल से मरीज देखकर ऑटो से घर लौट रहे थे। कांटे से बूधा गांव के बीच रोडवेज बस ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी।

घटनास्थल की जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
इस घटना में अमरजीत (30) पुत्र रामजतन, अमन (4) पुत्र अमरजीत, विधना देवी पत्नी झीनक (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कांटे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां मुराती देवी पत्नी तेजू (32) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे डीएम व एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरिता की इलाज के दौरान मौत
वहीं गीता (28) पत्नी सिकंदर, सरिता (28) पत्नी अमरजीत व अमन (2) पुत्र अमरजीत का चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान सरिता और अमन की स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां देर रात सरिता की भी मौत हो गई।

घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, हादसे की सूचना पर डीएम आलोक कुमार एवं एसपी संदीप कुमार मीणा ने घटनास्थल पर जाकर मौके का निरीक्षण किया। वहीं एडीएम जयप्रकाश व एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: UP: मेडिकल स्टोर संचालक का कत्ल...एक्सप्रेस-वे के पाइप में शव डाल दोनों तरफ से भरी मिट्टी; 15 KM दूर मिली बाइक
यह भी पढ़ें: UP: मेडिकल स्टोर संचालक का कत्ल...एक्सप्रेस-वे के पाइप में शव डाल दोनों तरफ से भरी मिट्टी; 15 KM दूर मिली बाइक