फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक विवाह योजना: CM योगी ने कहा- बेटी के बालिग होने पर विवाह की ना करें चिंता- कन्यादान के लिए आते रहेंगे

Tue, 27 May 2025 01:30 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 27 May 2025 01:30 PM IST
सार

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड खाद्य कारखाना परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होकर 1200 जोड़ों को आशीर्वचन दे रहे थे। मंच से उन्होंने 11 जोड़ों को अपने हाथों से आशीर्वाद दिया। और उनका हाल पूछा। इसके साथ ही विवाह मंडप पर पहुंचकर जोड़ों पर फूल भी बरसाए।

विज्ञापन
CM blessed 11 couples in the mass marriage scheme organized in Gorakhpur, said- will keep coming for Kanyadan
जोड़े को शगुन किट भेंट करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी की बालिग होने पर उसके विवाह की चिंता ना करें। बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक कन्या सुमंगला योजना में 25000 रुपये की राशि दी जाएगी, उसके साथ ही बेटी के विवाह योग्य होने पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उसके हाथ पीले भी कराए जाएंगे। हम सभी कन्यादान के लिए आते हैं।


मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड खाद्य कारखाना परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होकर 1200 जोड़ों को आशीर्वचन दे रहे थे। मंच से उन्होंने 11 जोड़ों को अपने हाथों से आशीर्वाद दिया। और उनका हाल पूछा।
CM blessed 11 couples in the mass marriage scheme organized in Gorakhpur, said- will keep coming for Kanyadan
जोड़े को शगुन किट भेंट करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही विवाह मंडप पर पहुंचकर जोड़ों पर फूल भी बरसाए। मंच से आशीर्वाद देते हुए सीएम योगी ने कहा कि अच्छी सरकार वही है जो जनता की समस्याओं का निदान निकाल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह का कार्यक्रम प्रधानमंत्री लोक कल्याण के कार्यक्रम को आगे बढ़ने का हिस्सा है।

बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना होगा। बाल विवाह दहेज प्रथा पर यह कार्यक्रम प्रहार है। उन्होंने कहा की बेटी बचाना है तो बेटी को पढ़ाना होगा। उसे सशक्त करना होगा। भाजपा की सरकार ने लोगों की पीड़ा के समाधान को नए सिरे से तय किया है।
CM blessed 11 couples in the mass marriage scheme organized in Gorakhpur, said- will keep coming for Kanyadan
शगुन किट भेंट करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जन्म से लेकर स्नातक तक कन्या सुमंगल योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। 25000 की राशि इसके लिए तय की गई है। बेटी के कक्षा एक में पहुंचने पर पैसा मिलेगा इसके साथ ही कक्षा 5 तथा आठवीं के बाद दाखिला लेने पर पैसा अपने आप खाते में आ जाएगा।

स्नातक के बाद आईटीआई इत्यादि कोर्स के लिए भी पैसा मिलेगा। इसके बाद बेटी विवाह के लायक हो गई तो अभिभावक को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हम सभी विधायक सहित कन्यादान करने पहुंचते हैं। किसी एक के घर शादी हो तो शायद हम नहीं पहुंच पाए, लेकिन आज लखनऊ के कार्यक्रम छोड़कर हम सब यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM blessed 11 couples in the mass marriage scheme organized in Gorakhpur, said- will keep coming for Kanyadan
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि प्राचीन मान्यता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है। इसी तरह गोरखपुर की बेटी भी सबकी बेटी है। उन्होंने कहा कि यहां बाल विवाह व दहेज प्रथा नहीं है। जाति क्षेत्र व भाषा का बंधन भी यहां देखने को नहीं मिलेगा। उनका कहना था कि रजिस्ट्रेशन कोई भी करवा सकता है। इसमें प्रशासन सहयोग करेगा।

समाजवादी पार्टी पर तंज करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकार 20,000 की धनराशि ही देती थी। वह भी सभी को नहीं मिलता था। चेहरा देखकर दिया जाता था। हमने 2017 में इस योजना की शुरुआत 35,000 रुपए से की। इसके बाद इसे बढ़ाकर 51000 किया गया।
विज्ञापन
CM blessed 11 couples in the mass marriage scheme organized in Gorakhpur, said- will keep coming for Kanyadan
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही अप्रैल से इसे बढ़ाकर 1,00,000 एक लाख कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 60,000 कन्या के खाते में आएंगे। इसके बाद के 40,000 में गृहस्थी का सामान व अन्य मद में खर्च होंगे। उन्होंने कहा की सरकार अच्छी होती है तो विकास भी अच्छा होता है और सुरक्षा का माहौल होता है।

पिछले 11 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि गरीबों की आवास बने हैं। शौचालय, जनधन खाता ,आयुष्मान कार्ड और राशन की सुविधा दी गई है। उत्तर प्रदेश में 6 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर पहुंचे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed