फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: गोरखपुर सदर तहसील की खास पहल, डिजिटल तरीके से निपटाए जाएंगे राजस्व कार्य

Tue, 20 Apr 2021 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Revenue works will be dealt with digitally due to corona in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे प्रसार से सतर्क होकर सदर तहसील प्रशासन ने जनता के साथ ही खुद की सुरक्षा के लिए ज्यादातर काम डिजिटल तरीके से निपटाने का निर्णय किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर कुलदीप मीना के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अपने फेसबुक पेज पर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार से लेकर सभी राजस्व निरीक्षकों के नंबर जारी किए हैं। साथ ही जनता से अपील की है कि वे कोर्ट के मामले छोड़कर अन्य जितने भी मामलों में प्रार्थनापत्र देने सदर तहसील आने की जरूरत महसूस करते हैं, वह संबंधित अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दें। इससे उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना होगा और सुरक्षित रहते हुए उनका आवेदन भी संबंधित अफसरों के पास पहुंच जाएगा।



 

Revenue works will be dealt with digitally due to corona in Gorakhpur
Corona - फोटो : iStock

सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि मोबाइल पर मिलने वाले आवेदनों में किसी तरह की लापरवाही न हो इसलिए एसडीएम या वह खुद इसकी नियमित मॉनीटरिंग करेंगे। प्रार्थनापत्र पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी भी संबंधित आवेदक को फोन पर ही दे दी जाएगी। दरअसल हाल ही में सदर तहसील में एक साथ कई कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने की वजह से पूरा तहसील परिसर दो दिन के लिए बंद किया गया था। सैनिटाइजेशन के बाद इसे खोला गया। पिछले साल भी कोरोना से जो कार्यालय सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे उनमें सदर तहसील भी शामिल था। पुराने अनुभवों को देखते हुए ही तहसील प्रशासन ने यह पहल की है।

 

Revenue works will be dealt with digitally due to corona in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट में भी प्रभावित हुआ काम, सिर्फ डेट पड़ रही
डीएम, एडीएम समेत सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कोर्ट में भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से काम-काज प्रभावित हो गया है। अफसरों के पहले पंचायत और अब कोरोना बचाव कार्य में ही फंसे रह जाने की वजह से ज्यादातर मामलों में आगे की तारीख पड़ जा रही है। पिछले करीब 20 दिन से कोर्ट का काम प्रभावित है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Revenue works will be dealt with digitally due to corona in Gorakhpur
कचहरी परिसर में पुलिस की मौजूदगी - फोटो : अमर उजाला

दफ्तरों में कम हुए फरियादी
कोरोना की वजह से अब दफ्तरों में फरियादियों की संख्या भी बहुत कम हो गई है। जमीन, मकान पर कब्जा आदि से जुड़ी बहुत जरूरी समस्याओं को लेकर ही फरियादी कलेक्ट्रेट या विकास भवन पहुंच रहे हैं। कोरोना से बचाव कार्य में व्यस्त होने की वजह से अफसर भी दफ्तरों में ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। इसकी वजह से भी फरियादियों की संख्या घटी है।

 

विज्ञापन
Revenue works will be dealt with digitally due to corona in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : सोशल मीडिया

सदर तहसील से जुड़ी समस्या पर यहां व्हाट्सएप करें प्रार्थनापत्र
एसडीएम सदर कुलदीप मीना- 9454416215
तहसीलदार सदर डॉ संजीव दीक्षित- 9454416222
नायब तहसीलदार नगर राधेश्याम गुप्ता-9450480185
नायब तहसीलदार पिपराइच वशिष्ठ वर्मा- 8938950141
राजस्व निरीक्षक नगर, खोराबार व बरगदवां प्रद्युम्न सिंह- 8896263541
राजस्व निरीक्षक बशारतपुर व जैनपुर विजय पांडेय- 8574929489
राजस्व निरीक्षक नौसड़ व भौवापार वीर बहादुर- 9771628299
राजस्व निरीक्षक पतरा, बेला व पिपराइच सीबी दूबे- 9450883865
राजस्व निरीक्षक जंगल कौड़िया घनश्याम शुक्ला- 8004242820
राजस्व निरीक्षक डोहरिया शिव सहाय- 7518166664

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed