फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहत: गोरखपुर में आज आएगी कोरोना मरीजों की ये खास दवा, आपूर्ति बढ़ाने की तैयारी में जुटा है स्वास्थ्य विभाग

Tue, 20 Apr 2021 08:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
Remdesivir Injection and Fabiflu medicine will soon in Bhalotia market gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कोरोना मरीजों के लिए कारगार मानी जाने वाली रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति दवा व्यापारी और स्वास्थ्य विभाग बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज को 150 और टीबी अस्पताल को 50 वायल रेमडेसिविर उपलब्ध कराया है। भालोटिया मार्केट में मंगलवार को 200 से ज्यादा वायल आने की उम्मीद है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि इस सप्ताह रेमडेसिविर की आपूर्ति और बढ़ाई जाएगी। इससे मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Remdesivir Injection and Fabiflu medicine will soon in Bhalotia market gorakhpur
Remdesivir injections - फोटो : अमर उजाला।
देश भर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड है। यही वजह है कि इंजेक्शन की कमी हो गई है। स्थिति ऐसी है कि प्रदेश की राजधानी में भी रेमडेसिविर मिल नहीं पा रहा है। लखनऊ से लोग गोरखपुर से इंजेक्शन की डिमांड कर रहे हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने गुजरात से रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगवाए। इसे अलग-अलग जिलों में भी भेजा गया है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को 150 और टीबी अस्पताल को 50 वायल दिया जा चुका है। सभी डाक्टरों से कहा गया है कि जरूरत होने पर ही इसका इस्तेमाल करें।
Remdesivir Injection and Fabiflu medicine will soon in Bhalotia market gorakhpur
भालोटिया मार्केट। - फोटो : अमर उजाला।
फैबिफ्लू दवा बाजार से गायब
रेमडेसिविर इंजेक्शन के डिमांड के बीच फैबिफ्लू दवा बाजार से गायब हो गई है। छोटे मेडिकल स्टोरों पर पहले यह दवा आसानी से मिल जा रही थी। लेकिन इस बीच छोटे से लेकर बड़े मेडिकल स्टोरों पर यह दवा गायब है। इतना ही नहीं थोक मंडी भालोटिया में भी दवा मिल नहीं पा रही है। जिन लोगों के पास अगर दवा है भी तो वह अधिक दामों में बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को फैबिफ्लू की बड़ी खेप आनी वाली है। इसके बाद से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि वह देश में रेमडेसिविर बनाने वाली सभी कंपनियों के संपर्क में हैं। सभी ने जल्द भरपूर मात्रा में इंजेक्शन भेजने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को फैबिफ्लू दवा की बड़ी खेप आ जाएगी। इसके बाद से मरीजों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Remdesivir Injection and Fabiflu medicine will soon in Bhalotia market gorakhpur
Favipiravir - फोटो : अमर उजाला।
एक हजार से ज्यादा आएगी फेविपिराविर
कोरोना संक्रमण के कारण आ रही खांसी पर ज्यादा असरदार साबित हो रही फेविपिराविर दवा मंगलवार से बुधवार तक भालोटिया मार्केट में पहुंचने की उम्मीद है। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि बाजार में एक हजार से ज्यादा की संख्या (पत्ते) में दवा आ रही है। दवाओं के लिए लगातार डिपो से संपर्क बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Remdesivir Injection and Fabiflu medicine will soon in Bhalotia market gorakhpur
विटामिन सी - फोटो : पिक्साबे
विटामिन दवाओं की भी डिमांड
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच विटामिन दवाओं की डिमांड काफी बढ़ गई है। जिंक, विटामिन सी सहित अन्य दवाएं छोटे मेडिकल स्टोरों पर मिल ही नहीं रही है। लोगों को भालोटिया की ओर रूख करना पड़ रहा है। यहां भी सीमित मात्रा में लोगों को विटामिन सी की गोलियां मिल पा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed