कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में गोरखपुर जंक्शन पर एक नया रिकॉर्ड बना है। एक दिन में यहां 22 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं हैं और अब तक 194 ट्रेनों से 2,08,991 प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। देश भर में इतनी ट्रेनें और यात्री कहीं नहीं आए। न तो कहीं अफरा-तफरी मची और न ही हंगामा। सभी यात्रियों को सकुशल उतार कर गंतव्य तक भेजा गया।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 24 मई तक पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों के विभिन्न स्टेशनों पर 614 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आई हैं, जिनसे 6,84,314 प्रवासी श्रमिक आए।
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
इसी प्रकार गोरखपुर में 194 ट्रेनों से 2,08,991 प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं, जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। 24 मई को 22 ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन पर आईं और यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ट्रेनों से उतारकर थर्मल स्क्रींनिग कराई गई।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ मंडल में आईं 345 ट्रेनें
एनईआर में सबसे ज्यादा लखनऊ मंडल में श्रमिक स्पेशल आईं हैं। गोरखपुर के साथ ही बस्ती, गोंडा, सीतापुर ,लखनऊ जं. एवं बलरामपुर स्टेशन पर 24 मई तक देश के विभिन्न भागों से 345 श्रमिक स्पेशल आईं और 4,03,203 प्रवासी श्रमिक आए।
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर सिटी, बलिया, सीवान, छपरा, छपरा ग्रामीण, देवरिया सदर स्टेशन पर 248 श्रमिक स्पेशल से 2,53,084 प्रवासी श्रमिक और इज्जतनगर मंडल के कासगंज, कन्नौज, लालकुआं, फर्रूखाबाद, काठगोदाम स्टेशन पर 21 ट्रेनों से 28,027 प्रवासी श्रमिक लाए गए।