Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब और कैसे शुरू हुई गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ने की परंपरा? CM योगी ने मांगी ये मन्नत

Wed, 15 Jan 2020 09:30 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 15 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Real untold story behind khichdi mela gorakhpur mandir, When how tradition starts Guru Gorakshnath
बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी है। किदंवतियों के अनुसार त्रेता युग में अवतारी और सिद्ध गुरु गोरक्षनाथ भिक्षाटन के दौरान हिमाचल के कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध ज्वाला देवी मंदिर गये।


देवी प्रकट हुईं और गुरु गोरक्षनाथ को भोजन का आमंत्रण दिया। वहां के तामसी भोजन को देखकर गोरक्षनाथ ने कहा मैं तो भिक्षाटन से मिले चावल-दाल को ही ग्रहण करता हूं। इस पर देवी ने कहा कि मैं चावल-दाल पकाने के लिए पानी गरम करती हूं। आप भिक्षाटन कर चावल-दाल लाएं।
Trending Videos
Real untold story behind khichdi mela gorakhpur mandir, When how tradition starts Guru Gorakshnath
Gorakhnath
गुरु गोरक्षनाथ वहां से भिक्षाटन करते हुए हिमालय की तराई में स्थित गोरखपुर आ गये। वहां उन्होंने राप्ती और रोहिणी नदी के संगम पर एक मनोरम जगह पर अपना अक्षय भिक्षापात्र रखा और साधना में लीन हो गये। इस बीच खिचड़ी का पर्व आया एक तेजस्वी योगी को ध्यानमग्न देखकर लोग उसके भिक्षापात्र में चावल-दाल डालने लगे, पर वह तो अक्षय पात्र था।

लिहाजा भरने से रहा। लोग इसे सिद्ध योगी का चमत्कार मानकर अभिभूत हो गये। तबसे गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है।
Real untold story behind khichdi mela gorakhpur mandir, When how tradition starts Guru Gorakshnath
बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बतौर पीठाधीश्वर मकर संक्रांति (15 जनवरी) को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। तड़के करीब तीन बजे मंदिर का कपाट खुलते ही विधिवत पूजन अर्चन के साथ पीठाधीश्वर ने बाबा गोरखनाथ को पहली खिचड़ी चढ़ायी। साथ ही देश एवं प्रदेश की सुख, समृद्धि और शांति की मन्नत मांगी। परंपरा के अनुसार तुरंत बाद नेपाल के राजा की ओर से आयी खिचड़ी चढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Real untold story behind khichdi mela gorakhpur mandir, When how tradition starts Guru Gorakshnath
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
लाखों की संख्या में आये श्रद्धालु बाबा की जयघोष के साथ खिचड़ी (चावल-दाल) की बरसात ही कर दी। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। फर्क सिर्फ यह रहा कि दोपहर तक दूर-दराज से आये लोगों की संख्या अधिक थी और दोपहर बाद शहरी लोगों की। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
Real untold story behind khichdi mela gorakhpur mandir, When how tradition starts Guru Gorakshnath
खिचड़ी भण्डारा। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में दिखा आस्था, भक्ति और अपनेपन का संगम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा समय श्रद्धालुओं खासकर अपने शहर के अपनों के ही बीच ही गुजरा। हर मिलने वालों से पहले की ही तरह उन्होंने प्रसाद के रूप में लइया-तिल लेने का आग्रह किया। दोपहर बाद हजारों लोगों के साथ सहभोज में भी शामिल हुए।
 
कुल मिलाकर मुख्य मंदिर का परिसर बुधवार को आस्था, भक्ति और अपनेपन के संगम के रूप में दिखा। सोमवार की रात से ही शहर के सारे रास्तों पर चलने वालों का गंतव्य मंदिर ही था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed