फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramzan Celebration started today in gorakhpur

माह-ए-रमजान का हुआ आगाज, सड़कों पर सन्नाटा, घरों में शुरू हुई इबादत, एक कॉल पर रमजान में समस्याओं का होगा समाधान

Sat, 25 Apr 2020 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Apr 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Ramzan Celebration started today in gorakhpur
दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद। (इनसेट में चांद देखते लोग) - फोटो : अमर उजाला
दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल स्थित तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी एवं जामा मस्जिद चांद कमेटी ने शुक्रवार को माह-ए-रमजान का चांद देखा। चांद देखे जाने की दुआ पढ़ी। कमेटी ने पत्र जारी कर चांद देखे जाने का एलान किया। इसके साथ ही माह-ए-रमजान का आगाज हो गया। शनिवार को पहला रोजा रखा जाएगा।
विज्ञापन


चांद देखने में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। माह-ए-रमजान की मुबारकबाद पेश करते हुए कमेटी ने अवाम से अपील की है कि लॉकडाउन में तरावीह की नमाज व दीगर तमाम इबादत घर में रह कर करें। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। घर में रहें, सुरक्षित रहें। गरीब व जरूरतमंदों की मदद करें। जकात, सदका व फित्रा की रकम हकदारों में पहुंचा दें।
विज्ञापन


बिरादरे वतन की मदद करें। मसला मसायल के लिए तंजीम के रमजान हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करें। कुरआन-ए-पाक की तिलावत करें। तौबा व अस्तगफार करें। पहला अशरा रहमत का शुरू हो गया है। लिहाजा इबादत कर मुल्क में अमन की दुआ मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इबादत करें कि कोरोना वायरस से निजात मिले। इफ्तार पार्टी न दें बल्कि इस पैसे से गरीबों की मदद करें। इस मौके पर शहर के नायब काजी मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी, मौलाना मकसूद आलम मिस्बाही, कारी शराफत हुसैन कादरी, कारी महबूब रजा, इकरार अहमद, मनोव्वर अहमद आदि मौजूद रहे।

एक कॉल पर रमजान में समस्याओं का होगा समाधान

माह-ए-रमजान को लेकर उलेमा-ए-अहले सुन्नत ने रमजान हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर पर रोजा, नमाज, जकात, सदका, फित्रा, तरावीह, ईद, चांद आदि से संबंधित मसलों का हल मिलेगा। उलेमा-ए-अहले सुन्नत दीनी मसलों का जवाब शरीयत की रोशनी में देंगे।

नायब काजी मुफ्ती मो. अजहर शम्सी ने बताया कि रमजान में बहुत से ऐसे मौके आते हैं जब मुसलमान किसी दीनी मसले में फंस जाते हैं।  लिहाजा हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके दीनी मामलात में रहनुमाई हासिल कर सकते हैं।

ये हैं रमजान हेल्पलाइन नंबर

1. मुफ्ती खुर्शीद अहमद मिस्बाही (काजी-ए-गोरखपुर) - 9451186692
2. मुफ्ती अख्तर हुसैन मन्नानी (मुफ्ती-ए-शहर) - 9956971232
3. मुफ्ती मो. अजहर शम्सी (नायब काजी) - 8604887862 / 9598348521
4. मौलाना मकसूद आलम मिस्बाही (इमाम दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद मस्जिद नार्मल)  - 7607248231
5. मौलाना मो. जहांगीर अहमद अजीजी (इमाम जामा मस्जिद सुब्हानिया तकिया कवलदह) - 8896678117
6. मौलाना मोहम्मद अहमद निजामी (इमाम गौसिया मस्जिद छोटे काजीपुर) - 8563077292
7. मौलाना नूरुज्जमा मिस्बाही (प्रिंसिपल मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर गोरखनाथ) - 9415967837
8. मौलाना मो. असलम रजवी (इमाम नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर)  - 9956049501
9. कारी अफजल बरकाती (इमाम मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर) - 9616089661 / 6394403895
10. मौलाना अब्दुल खालिक निजामी (इमाम मस्जिद कबीर मॉल गोलघर) - 8858537211
11. हाफिज रहमत अली निजामी (इमाम सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार)  - 7754959739
12. कारी मो. शाबान बरकाती (मस्जिद बेनीगंज ईदगाह रोड) - 9918399468/ 9936617234
13. मौलाना मो. शादाब बरकाती (इमाम जामा मस्जिद रसूलपुर) - 9208050625
14. मुफ्ती मो. शमीम अमजदी (इमाम शाही मस्जिद बसंतपुर सराय) - 8009806783

सड़कों पर सन्नाटा, घरों में शुरू हुई इबादत

चांद देखे जाने के साथ ही माह-ए-रमजान के आगाज से मुस्लिम अवाम में खुशियां छा गईं। लॉकडाउन की वजह से शहर के मस्जिद, मदरसा व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं घरों में रौनक रही।  शुक्रवार की शाम जैसे ही लोगों ने घर की छतों पर रमजान का चांद देखा, मुबारकबाद का दौर शुरू हो गया।

लोगों ने सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और सभी अल्लाह की इबादत में जुट गए, अपने गुनाहों की माफी मांगी। एशा की नमाज के बाद घरों में तरावीह की नमाज पढ़ी गई। बच्चों व महिलाओं ने भी तरावीह की नमाज पढ़ी। घरों में कुरआन शरीफ की तिलावत शुरु हो गई।

लोगों ने अल्लाह की हम्द व सना बयां की और इबादत में जुट गए। तौबा व अस्तगफार किया। अलसुबह सहरी खाकर रोजा रखने की नियत की। फज्र की नमाज अदा की। कुरआन शरीफ की तिलावत की। मुल्क में अमन व कोरोना वायरस से निजात की दुआ मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed