फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामगढ़ ताल जैसा नहीं देखा होगा नजारा, लॉकडाउन के बाद बदल गई सूरत, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Apr 2020 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Apr 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Ramgarh Taal Water becomes clear in lockdown at Gorakhpur see latest photos
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में रामगढ़ ताल की वजह से शहर की एक अलग ही पहचान बन गई है। इसे मुख्यमंत्री के शहर का जुहू चौपाटी कहा जा रहा है। यहां आम दिनों में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं हालांकि अभी लॉकडाउन की वजह से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसका लाभ पर्यावरण को खूब मिल रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Ramgarh Taal Water becomes clear in lockdown at Gorakhpur see latest photos
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला।

इन दिनों रामगढ़ ताल के लहरों की अठखेलियां ताल की खूबसूरती को और बेहतर बना रही है। तापमान बढ़ने और लगातार सफाई होने की वजह से ताल में अब जलकुंभी काफी कम नजर आ रही है। सबसे खास बात यह है कि लोगों की आवाजाही न होने से ताल में गंदगी नहीं फेंकी जा रही और वह बिलकुल साफ सुथरा नजर आ रहा है।

Ramgarh Taal Water becomes clear in lockdown at Gorakhpur see latest photos
Ramgarh taal - फोटो : अमर उजाला।

ताल में अब नहीं दिख रहे हैं ठोस अपशिष्ट
रोजाना सैकड़ों की भीड़। खाने-पीने के 100 से ज्यादा ठेले खोमचे। भुट्टे से लेकर गोलगप्पों तक की दुकानों पर शाम का लुफ्त उठाते हुए लोगों से खचाखच भरे रहने वाले रामगढ़ ताल क्षेत्र में यह आम नजारा होता है, लेकिन इन दिनों यह पूरी तरह से बदला हुआ है ना तो रामगढ़ ताल के नजारों का लुत्फ उठाने के लिए लोग आ रहे हैं और ना ही कोई दुकानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramgarh Taal Water becomes clear in lockdown at Gorakhpur see latest photos
नौका विहार पुलिस चौकी। - फोटो : अमर उजाला।

इनकी वजह से ताल में जो ठोस अपशिष्ट तैरते हुए नजर आते थे, वो नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में पर्यटन के लिहाज से एक खास पहचान बन चुका रामगढ़ ताल का नजारा इन दिनों मनोहर नजर आ रहा है। गंदगी और कोलाहल से बिलकुल दूर।

विज्ञापन
Ramgarh Taal Water becomes clear in lockdown at Gorakhpur see latest photos
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला

जलकुंभियों की बढ़ोतरी भी हो गई है कम
रामगढ़ ताल परियोजना प्रबंधन रतनसेन सिंह कहते हैं कि दरअसल ठंड के मौसम में जलकुंभियों बढ़ने की रफ्तार तेज होती है। उसे  ‘‘एल्गी बूम’’ कहते हैं। जबकि गर्मियों में इनकी रफ्तार काफी हद तक कम हो जाती है। इस वजह से अभी ताल के पानी में जलकुंभियों की मात्रा थोड़ी कम है। हालांकि कुछ स्थानों पर ताल के किनारे जलकुंभियां हैं, लेकिन मशीन से उनकी सफाई लगातार की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed