फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की 'आग' बुझा रहे ये योद्धा, अपनों से दूरी बनाकर समाज की ऐसे कर रहे हैं सेवा

Sun, 19 Apr 2020 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Apr 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Corona warrior Fire members hard working during lockdown in gorakhpur
अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से बचाव कार्य में अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी पूरी तैयारी के साथ डटे हैं। विभाग के कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों के साथ ही सरकारी दफ्तरों को भी युद्धस्तर पर सैनिटाइज कर रहे हैं। इसके अलावा, गर्मी में आग की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसी किसी भी घटना की सूचना मिलने पर टीम तत्काल रवाना हो जाती है।

Corona warrior Fire members hard working during lockdown in gorakhpur
देवेंद्र कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

सुबह से ही जुट जाते हैं मुख्य अग्निशमन अधिकारी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह सुबह होते ही अपने दफ्तर में वह रूट चार्ट तैयार करते हैं, जहां पर सैनिटाइजेशन करने वाली टीम को जाना है। कोई दफ्तर, सार्वजनिक स्थान छूटने ना पाए, उनकी यही कोशिश रहती है। तैयारी के बाद वह खुद भी टीम के साथ हो लेते हैं। इस बीच वह विभाग के मूल काम को भी नहीं भूलते। कहीं भी आग लगने की घटना की सूचना मिलती है, टीम तुरंत रवाना हो जाती है।

Corona warrior Fire members hard working during lockdown in gorakhpur
आशीष नंदन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

दफ्तरों का मोर्चा पहले संभालते हैं
फायर फाइटर आशीष नंदन सिंह सैनिटाइजेशन कार्य में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हैं। उनका कहना है कि जब सभी लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में हैं, जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी दफ्तर में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने बताया कि सुबह पहले सरकारी दफ्तरों से काम शुरू करते है फिर सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन करते हैं। मंडी और दवा बाजार में रोजाना सैनिटाइजेशन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona warrior Fire members hard working during lockdown in gorakhpur
रामप्रताप भारती। - फोटो : अमर उजाला
परिवार से दूरी बनाकर ही कर रहे काम
फायर फाइटर रामप्रताप भारती ने बताया कि दिनभर शहर को सैनिटाइज करने के दौरान बहुत से लोगों से मुलाकात होती है। वैसे तो सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करते हैं, लेकिन इसके बाद घर जाने पर परिवार के लोगों की सेहत की चिंता जरूर रहती है। इसलिए ड्यूटी से लौटने के बाद परिवार से दूरी बनाकर ही रहते हैं।
विज्ञापन
Corona warrior Fire members hard working during lockdown in gorakhpur
अभिषेक सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कोशिश यही कि महामारी से बचे लोग
फायर फाइटर अभिषेक सिंह ने बताया कि आजकल सुबह ड्यूटी पर जल्दी पहुंचना पड़ रहा है। सभी कर्मचारी दिनभर बचाव कार्य में जुटे हैं। कोशिश यही है कि किसी तरह से कोरोना महामारी से लोगों का बचाव हो सके। इसके लिए जितना भी मेहनत करना पड़े, करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed