Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल में पूर्वांचल वासियों को मिलेगा प्राणी उद्यान का तोहफा, रखे जाएंगे 58 प्रजातियों के 387 वन्यजीव

Sat, 31 Oct 2020 02:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Oct 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal residents will get zoological gift in new year at gorakhpur
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

नए साल में पूर्वांचल वासियों को प्राणी उद्यान का तोहफा मिलेगा। यह जानकारी प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सुधीर गर्ग ने निर्माणाधीन शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का निरीक्षण एवं अधिकारियों की बैठक के बाद दी। उन्होंने उद्यान के निदेशक और राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से कहा कि दिसंबर तक उद्यान के सभी काम पूरे कर लें।

Trending Videos
Purvanchal residents will get zoological gift in new year at gorakhpur
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ सुनील कुमार पांडेय के साथ प्राणी उद्यान का निरीक्षण करने के लिए गोरखपुर पहुंचे थे। बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि सीजेडए की अनुमति मिलने के पूर्व वन्यजीव को लाए जाने की सभी तैयारियां और औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं। प्रमुख सचिव ने जीडीए के अधिकारियों से कहा कि वे जलनिकासी के लिए आवासीय बन रहे नाले का निर्माण भी जल्द पूर्ण करें।

Purvanchal residents will get zoological gift in new year at gorakhpur
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

बैठक में कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, डीएफओ अविनाश कुमार, जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह, प्राणी उद्यान निदेशक राजा मोहन, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर डीपी सिंह, जीएम एससी राय एवं ट्रांसमिशन प्रथम के एक्सईएन राम सुरेश मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Purvanchal residents will get zoological gift in new year at gorakhpur
वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला।

58 प्रजातियों के 387 वन्यजीव रखेंगे
गौरतलब है कि वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्राणी उद्यान के निरीक्षण के दौरान कहा कि 121.342 एकड़ के इस प्राणी उद्यान में 34 एकड़ का प्राकृतिक वेटलैंड है। यहां 58 प्रजातियों के 387 वन्यजीव रखे जाएंगे। 33 बाड़ों का निर्माण किया गया है। बब्बर शेर, बाघ, तेंदुआ, गैंडा, दरियाई घोड़ा, जेब्रा, स्लॉथ बियर, हिमालयन ब्लैक बियर, रहीसस मकाक, बोनेट मकाक, भेड़िया, घड़ियाल, मोर, सर्पेन्टेरियम, एक्वेरियम, बटरफ्लाई पार्क का निर्माण करने के साथ वेटरिनरी हास्पिटल, किचन-फीड स्टोर, क्वारंटीन सेंटर, रेस्क्यू सेंटर, इंसीनेटर हाउस, पोस्टमार्टम हाऊस का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
Purvanchal residents will get zoological gift in new year at gorakhpur
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
जनसुविधाओं पर भी जोर
दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्राणी उद्यान में कैफेटेरिया, कीयॉस्क, गजीबो, रेस्टिंग शेड, बेंचेज, टायलेट्स ब्लाक बनाए गए हैं। इसके अलावा मनोरंजन के लिए फोर डी थियेटर, इंटरप्रेटेशन सेंटर, सोवेनियर एरिया, पक्षी अवलोकन मार्ग निर्मित किया गया है। जल्द ही ट्वाय ट्रेन भी संचालन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed