फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कब है साल का अंतिम प्रदोष, कैसे की जाती है भगवान शिव की आराधना

Sat, 26 Dec 2020 03:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
pradosh 2020 date puja and shubh muhurat
प्रदोष व्रत। - फोटो : अमर उजाला।

साल का अंतिम प्रदोष व्रत का पर्व 27 दिसंबर रविवार को मनाया जाएगा। यह प्रदोष रवि प्रदोष होगा। रवि प्रदोष व्रत को लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की आराधना की जाती है। प्रदोष व्रत प्रत्येक माह में दो बार आता है। यह व्रत हर माह में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है।



 

pradosh 2020 date puja and shubh muhurat
प्रदोष व्रत। - फोटो : अमर उजाला

यह प्रदोष व्रत का महत्व
पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्रा के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव के साथ चंद्र देव से भी जुड़ा है। मान्यता है कि प्रदोष का व्रत सबसे पहले चंद्रदेव ने ही किया था। माना जाता है श्राप के कारण चंद्र देव को क्षय रोग हो गया था। तब उन्होंने हर माह में आने वाली त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखना आरंभ किया था। जिसके शुभ प्रभाव से चंद्र देव को क्षय रोग से मुक्ति मिली थी। पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत करने वाले साधक पर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और उसकी दु:ख दारिद्रता दूर होती है व कर्ज से मुक्ति मिलती है।

 

pradosh 2020 date puja and shubh muhurat
प्रदोष व्रत। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदोष व्रत पूजा विधि
पंडित प्रियरजंन त्रिपाठी के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहनें। एक चौकी लें। उस पर गंगाजल के छींटें मारकर सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं। अब इस चौकी पर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pradosh 2020 date puja and shubh muhurat
प्रदोष व्रत। - फोटो : अमर उजाला।

उन्हें सफेद चंदन का तिलक लगाकर सफेद फूलों की माला अर्पित करें। फिर तेल का दीपक, धूप और अगरबत्ती जलाएं। स्वयं भी सफेद रंग के आसन पर बैठकर भगवान शिव के रूप का ध्यान करें। इसके बाद प्रदोष व्रत की कथा, शिव स्तुति और शिव स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
pradosh 2020 date puja and shubh muhurat
भगवान शिव - फोटो : Pixabay
भगवान शिव का ध्यान लगाते हुए शिव मंत्रों का जाप करें। शिव जी की आरती करें। आरती के बाद भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं। अगर आप खीर का भोग ना लगा पाएं तो अपनी श्रद्धा से किसी भी सात्त्विक खाद्य पदार्थ का भोग लगा सकते हैं। अंत में प्रसाद का वितरण करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed