फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झिनकू दूबे हत्याकांड: 3 गिरफ्तार, प्रधान को पकड़ने पुलिस जाएगी गुजरात- कोर्ट में बयान दर्ज कराने जा रहे थे

Sun, 15 Dec 2024 11:47 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 11:47 AM IST
सार

झिनकू दुबे अपनी बहू को बाइक से गोरखपुर न्यायालय में 164 का बयान कराने जा रहे थे। आरोप है कि तभी गोला-कौड़ीराम रोड़ पर स्कार्पियो ने झिनकू की बाइक पर ठोकर मारी। इससे दोनों नीचे गिर गए। आरोप है कि इसके बाद स्कार्पियो से चार लोग राॅड और डंडा लेकर बाहर निकले और झिनकू दुबे की पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Police will go to Gujarat to arrest Pradhan, accused in Gorakhpur Jhinku Dubey murder case.
झिनकू हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोला इलाके के धौरहरा गांव में झिनकू दुबे की हत्या के आरोप में प्रधान रामेश्वर दुबे के भाई तारकेश्वर दुबे, परमेश्वर दुबे और एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साजिश रचने के आरोपी प्रधान रामेश्वर दुबे को पकड़ने पुलिस टीम गुजरात भेजी जा रही है। पुलिस को प्रधान की लोकेशन गुजरात में मिली है।
Police will go to Gujarat to arrest Pradhan, accused in Gorakhpur Jhinku Dubey murder case.
मृतक झिनकू दूबे( फाइल फोटो) व मृतक का मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद धौरहरा गांव में सन्नाटा पसरा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है।शुक्रवार को फिल्मी अंदाज में झिनकू दुबे और उनकी बहू गुड़िया पर हमला किया गया था। झिनकू दुबे अपनी बहू को बाइक से गोरखपुर 164 का बयान कराने जा रहे थे। तभी गोला-कौड़ीराम रोड़ पर स्कार्पियो ने झिनकू की बाइक पर ठोकर मारी।
Police will go to Gujarat to arrest Pradhan, accused in Gorakhpur Jhinku Dubey murder case.
झिनकू दूबे हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे दोनों नीचे गिर गए। आरोप है कि इसके बाद स्कार्पियो से चार लोग राॅड और डंडा लेकर बाहर निकले और झिनकू दुबे की पिटाई शुरू कर दी। इसमें उनकी मौत हो गई। बहू गुड़िया की तहरीर पर प्रधान रामेश्वर दुबे, तारकेश्वर दुबे, परमेश्वर दुबे और दो अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police will go to Gujarat to arrest Pradhan, accused in Gorakhpur Jhinku Dubey murder case.
झिनकू दूबे हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में 70 वोट होने से झिनकू को मिलता था महत्व : झिनकू दुबे की बहन डाड़ी बाजार निवासिनी गुलाबी मिश्रा ने बताया कि परिवार में 70 वोट हैं। इसलिए हमेशा गांव में महत्व दिया जाता है। झिनकू सत्तापक्ष से जुड़े थे, आरोपी प्रधान दूसरी पार्टी से है। विधानसभा चुनाव में झिनकू सत्तापक्ष के प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे। वोट वाले दिन प्रधान रामेश्वर दुबे दूसरी पार्टी के पक्ष में वोट डलवा रहे थे। उस समय झिनकू से बहस हुई। इस दौरान झिनकू ने प्रधान से कहा-तुम चुनाव लड़ो तुम्हारी मदद की जाएगी, अभी कुछ मत कहो, मेरे प्रत्याशी का सहयोग करो।
 
विज्ञापन
Police will go to Gujarat to arrest Pradhan, accused in Gorakhpur Jhinku Dubey murder case.
झिनकू दूबे हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बात को लेकर दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। जबकि पहले दोनों का परिवार एक-दूसरे पर जान देता था। मांगने लगे बकाया रुपये : दोनों के बीच रार होने के बाद प्रधान रामेश्वर दुबे बकाया पचास हजार रुपये झिनकू से मांगने लगे। दिवाली के दिन कहासुनी के बाद प्रधान पक्ष के लोगों ने झिनकू को पीट दिया। कुछ ही दिनों बाद झिनकू ने भी प्रधान के पिता को पीट दिया। इसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ती चली गई। एक ही खानदान के हैं दोनों पक्ष ग्रामीणों के अनुसार, झिनकू व प्रधान का परिवार एक ही खानदान से ताल्लुक रखता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed