फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरकज से लौटे लोगों के आसपास से भी गुजरने वालों की हो रही तलाश, बस इस वजह से हो सकती है जांच

Tue, 07 Apr 2020 12:02 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Apr 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Police Investigating people Who Came in contact return from Delhi Markaz at gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में निजामुद्दीन की मरकज के संपर्क में आने वाले करीब सवा दो सौ लोगों के मोबाइल की लोकेशन पुलिस खंगाल रही है। पुलिस की कोशिश है कि ऐसा एक भी शख्स जो वहां गए लोगों के आसपास से भी गुजरा हो, उसकी जांच की जाए ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। जानकारी के मुताबिक, जिले में करीब 14 ऐसे लोग चिह्नित किए गए थे जो कहीं ना कहीं दिल्ली से आए लोगों के संपर्क में आए थे।
Police Investigating people Who Came in contact return from Delhi Markaz at gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
इन सभी की जांच के साथ ही ये लोग कहां गए, कहां रुके, किस-किस से मिले, इन सभी बिंदुओं पर सूचनाएं पुलिस की ओर से तैयार कर ली गईं हैं। पुलिस इस सूची को जोन कार्यालय के माध्यम से शासन को भी भेज देगी। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि एक-एक नंबर की लोकेशन तलाश कर जांच कराई जा रही है। कहीं से कोई भी छूटने ना पाए यही कोशिश है।
Police Investigating people Who Came in contact return from Delhi Markaz at gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
धर्मगुरुओं से संपर्क कर अपील को प्रेरित कर रही पुलिस
धर्मगुरुओं से संपर्क कर पुलिस उनसे उनके लोगों को एकत्र न होने की अपील करवा रही है। रोजाना एक सीओ को कम से कम पांच धर्मगुरुओं से संपर्क करना है। इसकी रिपोर्ट रोजाना शासन को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police Investigating people Who Came in contact return from Delhi Markaz at gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इसे लेकर थानों में बैठक भी की जा चुकी है और हर थानेदार, सीओ अपने स्तर से इस काम में जुटे हैं। इसके पीछे का मकसद है कि लोगों को लॉकडाउन के महत्व और शासन की मंशा को समझाया जा सके।
विज्ञापन
Police Investigating people Who Came in contact return from Delhi Markaz at gorakhpur
स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन में समय व्यतीत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
क्वारंटीन सेंटरों की रोजाना भेजी जा रही रिपोर्ट
नोडल अफसर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बनाए गए सभी क्वारंटीन सेंटरों का नियमित सत्यापन पुलिस टीम कर रही है। इसकी रोजाना रिपोर्ट शासन तक को भेजी जा रही है। पुलिस अपनी ओर से पूरी तरह से चौकन्ना है कि कहीं से भी इसमें कोई लापरवाही न होने पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed