फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे की मौत पर इस घायल सिपाही की मां ने जताई खुशी, कहा- 'ये है असली न्याय'

Sat, 11 Jul 2020 01:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jul 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Latest News: Police Constable Shivmurat Nishad and family happy after Vikas Dubey encounter
विकास दुबे एनकाउंटर: - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में पुलिस पर गोलियां बरसाने वाला दहशतगर्द विकास दुबे आखिरकार पुलिस के हाथों मारा गया। उसकी मौत की खबर सुनते ही महराजगंज जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि कानपुर मुठभेड़ में जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास गांव का निवासी सिपाही शिवमूरत निषाद भी घायल हो गया था। उसके कमर में गोली लगी थी। जिसका बीते सोमवार को सफल ऑपरेशन हुआ।

Vikas Dubey Latest News: Police Constable Shivmurat Nishad and family happy after Vikas Dubey encounter
विकास दुबे एनकाउंटर: - फोटो : अमर उजाला।

कुख्यात अपराधी विकास दुबे की मौत के बाद घायल सिपाही की मां समेत गांव के लोग बहुत खुश हैं। घायल सिपाही की मां मेवाती देवी बोली कि विकास दुबे की मौत ही आठ पुलिस कर्मियों की शहादत का इंसाफ है। अब जाकर मेरे मन को तसल्ली मिली है। इसे ही असली न्याय कहते हैं।

Vikas Dubey Latest News: Police Constable Shivmurat Nishad and family happy after Vikas Dubey encounter
विकास दुबे एनकाउंटर: घायल सिपाही शिवमूरत निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कानपुर के अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही शिवमूरत निषाद ने फोन पर बताया कि अब तो स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। लेकिन हिस्ट्रीशीटर विकास मौत से बड़ी राहत मिली है। ऐसा लग रहा है कि अब कोई दुख दर्द नहीं है। उसकी मौत से ही शहीद साथियों की आत्मा को शांति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Latest News: Police Constable Shivmurat Nishad and family happy after Vikas Dubey encounter
विकास दुबे एनकाउंटर: घायल शिवमूरत के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

शिवमूरत ने कहा कि जितनी बेरहमी से उसने पुलिस पर गोलियां बरसाई, यह देखते हुए उसे रूह कपां देने वाली सजा मिलनी चाहिए थी। जिससे भविष्य में कोई गुंडा पुलिस की तरफ आंख उठाने से पहले सौ बार सोचे।

विज्ञापन
Vikas Dubey Latest News: Police Constable Shivmurat Nishad and family happy after Vikas Dubey encounter
विकास दुबे एनकाउंटर: घायल सिपाही शिवमूरत निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

घायल सिपाही के पिता भजुराम निषाद ने कहा कि बेटे ने डटकर मुकाबला किया। लेकिन गोलियां बरसाने वाले निर्दयी को अब कड़ी सजा मिलनी चाहिए। भाई राममूरत एवं रामजतन निषाद ने बताया कि पुलिस की हत्या करने वाले पर कोई रहम नहीं होनी चाहिए। विकास की मौत बदमाशों के लिए उदाहरण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed