फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पड़ताल: ये है गोरखपुर रेलवे स्टेशन का हाल, इस वजह से दहशत में हैं रेलकर्मी

Tue, 06 Apr 2021 09:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Apr 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
people negligence Corona check in gorakhpur railway station
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पूरे देश में अलर्ट है, लेकिन रेलवे स्टेशन पर जमकर लापरवाही बरती जा रही है। दोनों कैब-वे की ओर से आने वाले यात्रियों की जांच नहीं की जा रही है। प्लेटफॉर्म संख्या दो पर मुख्य प्रवेश द्वार से दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। वह भी शाम के पांच बजे तक ही हो रही है। ज्यादातर यात्री मास्क नहीं लगा रहे हैं। ऐसे यात्रियों का चालान करने का निर्देश सिर्फ कागजी है। खानापूरी के लिए दो-चार यात्रियों पर सौ-सौ रुपये का अर्थदंड लगाया जा रहा है।



 

people negligence Corona check in gorakhpur railway station
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला ने सोमवार को जब कोरोना के संबंध में रेलवे स्टेशन पर जांच और मास्क की पड़ताल की तो हर स्तर पर लापरवाही मिली। दोनों ही प्लेटफॉर्म एक व दो पर बने कैब-वे से यात्री बेरोकटोक निकल जा रहे थे। इनमें से अधिकतर ने मास्क नहीं लगाया था। यही हाल ट्रेन के डिब्बों में भी दिखा।

 

people negligence Corona check in gorakhpur railway station
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।

दोपहर में आई कोचीन एक्सप्रेस के स्लीपर की कौन कहे, एसी बोगियों तक में कोई भी यात्री मास्क लगाये हुए नहीं दिखा। प्लेटफॉर्म एक के कैब-वे पर यात्री आराम से आते-जाते दिखे। उनकी कोरोना की जांच करनेवाला कोई भी वहां मौजूद न था।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
people negligence Corona check in gorakhpur railway station
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।

एलटीटी सुपरफास्ट से बिना जांच कराए निकल गए यात्री
सोमवार शाम पांच बजे मुंबई से एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट गोरखपुर जंक्शन पर आई। ट्रेन से उतरकर यात्री प्लेटफॉर्म नौ की ओर कैब-वे से धर्मशाला गेट की ओर निकल गए। किसी की भी कोरोना जांच नहीं हुई। वहीं कुछ यात्री फुट ओवरब्रिज के रास्ते सीधे एस्केलेटर की की ओर निकल गए। वहां भी खुली छूट थी। ज्यादातर यात्री बगैर मास्क के दिखे।  
 

विज्ञापन
people negligence Corona check in gorakhpur railway station
gorakhpur corona - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जहां तक कोरोना जांच की बात है तो जिला प्रशासन को व्यवस्था करनी है। उनकी मांग पर रेल प्रशासन हर संभव सहयोग करने को तैयार है।
 
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यूनिट वैन भेजकर जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर रेलवे प्रशासन की मदद भी ली जाएगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed