फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महराजगंज में लॉकडाउन में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, देखें तस्वीरें

Thu, 26 Mar 2020 01:13 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Mar 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
People live in house during lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में लाकडाउन की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को भी पूरे जिले में सन्नाटा पसरा नजर आया। सड़क पर निकलने से मनाही से जहां अधिकांश लोग घर में ही व्यस्त रहकर दिन बिताने का काम कर रहे हैं। वहीं पुलिस व चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग भी अपनी ड्यूटी को लेकर पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

People live in house during lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देश में कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लाकडाउन घोषित कर लोगों को उसके पालन का जो निर्देश दिया था अधिकांश लोग उसे करते देखे गए। लोग जहां घरों में रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं अपने समय को आवश्यक कार्य करने में भी लगा रहे हैं। नगर में अधिकांश दुकानें बंद हैं। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थनीय पुलिस व यातायात पुलिस के जवान नियमित भ्रमण कर लोगों से अनावश्यक रुप से घर से न निकलने की अपील भी कर रहे हैं।
People live in house during lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

लोगों के घरों में रहने के कारण सड़कों पर सन्नाटा भी पसरा नजर आ रहा है। नगर के साथ-साथ फरेंदा, परतावल, चौक बाजार, बृजमनगंज, पनियरा, मिठौरा, कोठीभार, भिटौली, लक्ष्मीपुर, ठूठीबारी, नौतनवां, सोनौली, कोल्हुई, घुघली, बृजमनगंज, परतावल, पनियरा, मिठौरा, सिसवां, निचलौल, व धानी कस्बे में भी सन्नाटा नजर आया। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि आमजन घरों में रहकर लाकडाउन का पालन करना सुनिश्चित करें। कहीं से भी परेशान होने की जरुरत नहीं है। हर समस्या का निदान कराने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
People live in house during lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस को बरतनी पड़ी सख्ती
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए किए गए लाकडाउन का अधिकांश लोगों ने पालन किया। वहीं कुछ लोगों ने अपनी आदतों के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी शरारती रुख का प्रदर्शन किया। बिना वाजिब कारण के नगर के सड़कों पर निकले लोगों को पुलिस ने समझाया, न मानने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वापस भी लौटा दिया। सदर मे एसडीएम आरबी सिंह व सीओ देवेंद्र कुमार, फरेंदा में एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक मिश्रा, निचलौल में एसडीएम अभय गुप्ता व सीओ रणविजय सिंह तथा नौतनवां में एसडीएम जसधीर सिंह व सीओ राजू कुमार शाव ने तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर लाकडाउन की वास्तविकता का जायजा लिया।

विज्ञापन
People live in house during lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखे ख्याल
क्षेत्र के किराना दुकानों के सामने बने गोले में खड़े होकर लोगों को खरीदारी करते देखा गया। लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रहा। अड्डा बाजार, बरवाकला, मुडेहरा, संपतिहा के अलावा गांवो के अन्य किराना दुकानों के सामने बने गोले में खडे होकर लोगों ने खरीदारी की। संपतिया चौकी इंचार्ज गुलाब यादव ने बताया कि अनावश्यक घुमते हुए कोई मिला तो कार्रवाई हो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed