{"_id":"60c773308ebc3e7c6a7d7eaa","slug":"people-going-abroad-can-get-covishield-vaccine-on-28th-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: विदेश जाने वाले लोग 28वें दिन लगवा सकते हैं ये वैक्सीन, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण: विदेश जाने वाले लोग 28वें दिन लगवा सकते हैं ये वैक्सीन, जानिए क्या है वजह
Tue, 15 Jun 2021 02:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विदेश जाने वालों के लिए काम की खबर है। ऐसे लोग कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 28वें दिन ही लगवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें यात्रा की पूरी जानकारी विभाग को देनी होगी। जिसे विभाग पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसके बाद ही उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। इस संबंध में 12 से अधिक लोगों ने विभाग में आवेदन किए हैं। इसमें तीन लोगों को टीका भी लग चुका है।
वैक्सीन की डोज लेती युवती।
- फोटो : अमर उजाला।
यह लोग 28वें दिन दूसरी डोज लगवा सकते हैं। लेकिन इन सबके बीच विदेश जाने वाले लोगों ने कोविशील्ड की पहली डोज ले ली। इसके बाद विदेश से उनका वीजा भी लगकर आ गया। इस बीच विदेश जाने वालों के लिए यह शर्त भी अनिवार्य कर दी गई टीकाकरण के बाद ही उन्हें इंट्री मिलेगी।
वैक्सीन लगवातीं युवती
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विदेश जाने वाले लोगों ने विभाग में 28वें दिन कोविशील्ड डोज लगवाने के लिए आवेदन दिए थे। विभाग ने सोमवार से इसकी शुरुआत भी कर दी है। पहले दिन तीन लोगों को 28वें दिन पर कोविशील्ड का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
कोवैक्सीन गल्फ कंट्री में नहीं है मान्य
कोवैक्सीन का टीका लगवाने वाले लोग अगर गल्फ कंट्री जाना चाहते हैं, तो वह नहीं जा सकते हैं। गल्फ कंट्री में कोवाक्सिन टीके को मान्यता नहीं दी गई है। ऐसे में विदेश जाने वाले लोग केवल कोविशील्ड टीका लगवा रहे हैं।
कोवैक्सीन का टीका लगवाने वाले लोग अगर गल्फ कंट्री जाना चाहते हैं, तो वह नहीं जा सकते हैं। गल्फ कंट्री में कोवाक्सिन टीके को मान्यता नहीं दी गई है। ऐसे में विदेश जाने वाले लोग केवल कोविशील्ड टीका लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीका।
- फोटो : पीटीआई
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने कहा कि विदेश जाने वाले लोग 28वें दिन कोविशील्ड का टीका लगवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें विदेश जाने से संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इन दस्तावेज को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें टीका लगाया जाएगा।