फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जलभराव के खिलाफ सड़क पर फूटा शहरवासियों का गुस्सा, मेडिकल कॉलेज रोड पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Jul 2021 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jul 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated in Medical College Road against waterlogging in Gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जलभराव के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा सड़क पर फूटने लगा है। मेडिकल कॉलेज रोड के किनारे की कॉलोनियों में बारिश खत्म होने के दूसरे दिन भी जलभराव होने पर भेड़ियागढ़ के पार्षद समेत क्षेत्र के लोगों ने मेडिकल कॉलेज रोड पर प्रदर्शन किया। 


पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन दिनों के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। देर शाम डोमिनगढ़ में भी लोगों ने जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रुक-रुक कर हुई मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या है। शहर के उत्तरी छोर के कई वार्डों में अब भी पानी लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को भेड़ियागढ़ विष्णुपुरम, अशोकनगर, बशारतपुर, गणेशपुरम कॉलोनी के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन लोगों ने जलभराव को लेकर मेडिकल कॉलेज सड़क पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक मोहल्ले के लोग चिलचिलाती धूप में बैठे रहे।
People demonstrated in Medical College Road against waterlogging in Gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
मोहल्ले के लोगों का कहना था कि पीडब्ल्यूडी द्वारा जो नाला बनाया गया है, वह ऊंचा हो गया है। ऐसे में मोहल्ले के घरों का पानी निकल ही नहीं पा रहा है। ऐसे में नाले को नए सिरे से दुबारा बनाने की जरूरत है। प्रदर्शन करने वालों में भेड़ियागढ़ के पार्षद अजय यादव, मनोज यादव, जावेद अहमद, कांग्रेसी नेता राणा राहुल सिंह, विशाल राज पांडेय, तेज प्रताप शुक्ला, बाबू नंदन पांडेय, रितिक सिंह, सोनू सिंह, रानू सिंह, मोहम्मद हसन, प्रशांत पांडेय, जय सिंह, शुभम यादव, नवीन कनौजिया मौजूद रहे।
People demonstrated in Medical College Road against waterlogging in Gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
अब भी शहर के कई मोहल्ले में जलभराव
शहर के दर्जनों मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी हुई है। डॉक्टर्स कॉलोनी, शक्ति नगर कॉलोनी, राज नगर कॉलोनी, हनुमंत नगर कॉलोनी, शताब्दीपुरम, इंद्रप्रस्थपुरम, मानस विहार कॉलोनी जंगल, शर्मापुरम कॉलोनी, श्री रामनगर कॉलोनी, तिनकोनिया नंबर 1, जंगल हकीम नंबर दो पादरी बाजार, सिंघड़िया, वसुंधरानगर, प्रज्ञापुरम, प्रिंस कॉलोनी, प्रकृति नगर, गोरक्षनगर, मालवीय नगर, कमलेशपुरम, इलाहीबाग, डॉक्टर इन्क्लेव, डॉ. घोष वाली गली समेत कई मुहल्लों में जलभराव है। वहीं कई कॉम्प्लेक्स दुकानों और मकानों में भी पानी लगा हुआ है जिसे निकालने के लिए कुछ लोगों ने टुल्लू पंप व पंपिंग सेट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
People demonstrated in Medical College Road against waterlogging in Gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त ने खुदवा दी सड़क, कराई जलनिकासी
राप्तीनगर समेत आसपास के इलाकों में जलभराव को देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने राप्तीनगर में निरीक्षण किया। डॉक्टर इंक्लेव कॉलोनी में जलभराव मिलने पर नगर आयुक्त ने तत्काल सड़क को खुदवाकर जलनिकासी का कार्य कराया गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद बृजेश सिंह छोटू एवं संतराज शर्मा मौके पर मौजूद रहे। हरिद्वारपुरम फेज-4 में दो गलियों में भरे पानी को पंप लगाकर पानी की निकासी कराई गई। डॉ. घोष वाली गली में जलभराव मिलने पर पंप लगवाते हुए जल निकासी की व्यवस्था कराई गई। रामजानकीनगर वार्ड में भी नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद अशोक मिश्रा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियन्ता सुरेश चंद, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, कर अधीक्षक प्रीतम वर्मा, सफाई निरीक्षक एसएस गुप्ता, ब्रजेश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
People demonstrated in Medical College Road against waterlogging in Gorakhpur
जलभराव की समस्या को दूर करने के उपाय को लेकर निरीक्षण करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला।
जारी रहा नगर निगम का नाला सफाई अभियान
नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा नाला सफाई अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान गोरखनाथ चिकित्सालय, सिंघड़िया, संगम चौराहा एवं इलाहीबाग रेगुलेटर आदि स्थलों पर वृहद नाला सफाई कराई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed