फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entrepreneurship will bring global recognition to local talent.

Gorakhpur News: लोकल हुनर को ग्लोबल पहचान दिलाएगी उद्यमिता

Sat, 17 Oct 2026 03:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurship will bring global recognition to local talent.
गोरखपुर। स्थानीय हुनर, पारंपरिक व्यवसाय और उत्पादों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जा सकता है। महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण प्रतिभाओं को उद्यमिता से जोड़ना विकसित भारत के लक्ष्य की अहम कड़ी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने यह बात कही। ‘स्थानीय जड़ों से वैश्विक नवाचार’ विषय पर आयोजित सेमिनार में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. उदयभान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान-2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष और विकसित भारत@2047 की परिकल्पना से जुड़ा है।
विज्ञापन

एनआईपीईआर रायबरेली के डॉ. संदीप चौधरी ने नवाचार को आत्मनिर्भर भारत की ताकत बताया। डीडीयू के प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उद्यमिता के अवसर महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों तक पहुंचाने होंगे। इससे विकास में सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ेगी। संयोजक प्रो. जेके पांडेय ने स्थानीय कला और व्यवसायों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने को आयोजन का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आरएन सैमुएल ने अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। आयोजन सचिव डॉ. केडी पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे। अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सहयोगी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed