फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth attacked with a rod over an old enmity; attempt made to snatch mobile and cash.

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर रॉड से हमला, मोबाइल और नकदी छीनने की कोशिश

Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a rod over an old enmity; attempt made to snatch mobile and cash.
शाहपुर के शताब्दीपुरम कॉलोनी में मनबढ़ों ने रास्ते में रोककर की मारपीट
विज्ञापन


छह महीने पहले छेड़खानी के मामले में जेल गया था पीड़ित
जमानत के बाद समझौते के नाम पर चार लाख मांगने का लगाया आरोप

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके की शताब्दीपुरम कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने युवक को रास्ते में रोककर रॉड और लात-घूंसों से पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मोबाइल और नकदी छीनने की भी कोशिश की। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द निवासी मंजेश कुमार अपने माता-पिता के साथ गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर-दो स्थित लक्ष्मीपुर में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी बहन परिवार के साथ शताब्दीपुरम कॉलोनी में किराये पर रहती हैं और घरों में बर्तन-चौका का काम करती हैं। मंजेश ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे वह बहन के क्वार्टर से माता-पिता के पास जा रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी में पहले से मौजूद 4-5 लोगों ने उन्हें रोक लिया और रॉड से हमला कर दिया। लात-घूंसों से भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने मोबाइल और नकदी छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, करीब छह महीने पहले छेड़खानी के मामले में वह जेल गया था। तीन महीने पहले जमानत पर बाहर आने के बाद युवती की ओर से समझौते के लिए चार लाख रुपये मांगे जा रहे थे। मंजेश का आरोप है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण रकम देने से इन्कार करने पर युवती ने अपने साथियों से हमला कराया। शाहपुर थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed