फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: गोरखपुर-बस्ती मंडल में ऑक्सीजन संकट जल्द होगा खत्म, एक महीने में लगाए जाएंगे आठ नए प्लांट

Sun, 02 May 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
Oxygen crisis in Gorakhpur-Basti division will end soon
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला।

पूरे देश में ऑक्सीजन गैस के जबरदस्त संकट को देखते हुए विभिन्न कंपनियां, ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आगे आ रही हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी विभिन्न फर्टिलाइजर कंपनियों ने आठ ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय किया है। ये सभी एक से डेढ़ महीने के भीतर स्थापित हो जाएंगे। इनमें कुछ पोर्टेबल है तो कुछ स्थायी भी।



 

Oxygen crisis in Gorakhpur-Basti division will end soon
बाइक पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जाता युवक - फोटो : अमर उजाला

ये सभी हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट होंगे जिसके लिए लिक्विड ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रत्येक की क्षमता 18 से 20 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे होगी। गोरखपुर जिले में पांच प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें अकेले दो प्लांट खाद कारखाना बनाने वाले कंपनी हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) लगाएगी।

 

Oxygen crisis in Gorakhpur-Basti division will end soon
oxygen - फोटो : amar ujala

इंडियन पोटाश लिमिटेड (आइपीएल) गोरखपुर में दो पीएसए (प्रेशर स्विंग एड्सोर्पशन) यूनिट यानी हवा से ऑक्सीजन बनाने वाला प्लांट लगाएगा। इनके ऑर्डर दिए जा चुके हैं। दोनों प्लांट जिला अस्पताल परिसर में 10 जून तक लग जाने की उम्मीद है। दोनों की क्षमता 30 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा उत्पादन की होगी। यानी एक घंटे में पांच जंबो सिलिंडर रिफिल करने के लिए पर्याप्त लिक्विड ऑक्सीजन तैयार हो जाएगा। इसी तरह नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) की ओर से गोरखपुर में 20 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला एक प्लांट लगाया जाएगा जो पोर्टेबल यूनिट होगी। 26 अप्रैल को इसका भी ऑर्डर हो चुका है और इसे एक जून तक स्थापित कर देने की योजना है। एचयूआरएल द्वारा गोरखपुर में दो प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इनमें से प्रत्येक की क्षमता 18 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की होगी। दोनों प्लांट 28 से 45 दिन के भीतर स्थापित कर लिए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oxygen crisis in Gorakhpur-Basti division will end soon
Oxygen - फोटो : अमर उजाला

संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर में एक-एक प्लांट
इंडो गल्फ कंपनी की ओर से संतकबीरनगर में ऑक्सीजन की पोर्टेबल पीएसए इकाई स्थापित की जाएगी। इसकी क्षमता 30 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की होगी। इसे 31 मई तक जिला अस्पताल परिसर में लगाया जाना है।  सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल परिसर में आरसीएफ ने प्लांट लगाने का निर्णय किया है हालांकि इसकी स्थापना को लेकर, अभी प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है। इसी तरह फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (एफएसीटी) की ओर से बस्ती के जिला अस्पताल परिसर में 30 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट के लिए 23 अप्रैल को ऑर्डर दिया जा चुका है। एक महीने में इसके स्थापित हो जाने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
Oxygen crisis in Gorakhpur-Basti division will end soon
oxygen - फोटो : अमर उजाला
डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन ने कहा कि आने वाले दिनों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही फर्टिलाइजर कंपनियों की ओर से बस्ती मंडल के कुछ अन्य जिलों में भी प्लांट लगाया जाएगा। इससे ऑक्सीजन की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed