फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलपथ पर दौड़ने लगीं ट्रेनें: वैशाली, संपर्क क्रांति, बाघ समेत प्रमुख ट्रेनों का संचालन शुरू, बिहार में बवाल के चलते थीं निरस्त

Thu, 23 Jun 2022 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Jun 2022 03:19 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बुधवार को लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें चल गईं। सिर्फ एक एक्सप्रेस व चार पैसेंजर ट्रेनें ही निरस्त रहीं। ट्रेनों के संचालन की स्थिति अब सामान्य हो गई है।

विज्ञापन
Operation of major trains including Vaishali Sampark Kranti Bagh started
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

सेना में भर्ती की आग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में बवाल के चलते पिछले कई दिनों से निरस्त चल रहीं सभी प्रमुख ट्रेनें अब चलने लगी हैं। बुधवार को गोरखपुर से जाने वाली एक एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनें ही निरस्त रहीं। वैशाली, सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, बाघ एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। हालांकि, ट्रेनों में सीटें फुल होने से कई लोग मनचाही तिथि पर यात्रा नहीं कर पाएंगे।



 

Operation of major trains including Vaishali Sampark Kranti Bagh started
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बुधवार को लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें चल गईं। सिर्फ एक एक्सप्रेस व चार पैसेंजर ट्रेनें ही निरस्त रहीं। ट्रेनों के संचालन की स्थिति अब सामान्य हो गई है। वहीं, ट्रेनों के निरस्त होने से जिन लोगों ने यात्रा रद्द कर दी, वह किसी तरह ट्रेनों में यात्रा करके गंतव्य तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

 

Operation of major trains including Vaishali Sampark Kranti Bagh started
भारतीय रेल - फोटो : Indian Railway

बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में कई ट्रेनों में आग लगा दी गई थी। इस वजह से रेलवे ने बिहार जाने व वहां से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब हालात सामान्य होने की वजह से लगभग सभी ट्रेनें चलने लगी हैं। ट्रेेनें बंद होने से ट्रेन से यात्रा करने वालों को काफी परेशानी हो रही थी। कई लोग तो जहां तहां फंस गए थे। कइयों को अपने जरूरी काम टालने पड़े। कइयों के जरूरी कार्यक्रम छूट गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Operation of major trains including Vaishali Sampark Kranti Bagh started
भारतीय रेल - फोटो : twitter

छह ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। गोरखपुर की छह ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

ये ट्रेनें रहीं निरस्त

  • 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस  
  • 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी    
  • 05153 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी    
  • 05165 कप्तानगंज-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी   
  • 05141 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी  


 

विज्ञापन
Operation of major trains including Vaishali Sampark Kranti Bagh started
भारतीय रेल - फोटो : Social media

इन ट्रेनों के फेरे बढ़े

  • 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 29 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
  • 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 30 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।
  • 05005 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल 29 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
  • 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल 30 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।
  • 05303 गोरखपुर-एर्नाकूलम स्पेशल 30 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।
  • 05304 एर्नाकूलम-गोरखपुर स्पेशल 01 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed