फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड वैक्सीनेशन को लेकर फ्रंटलाइन वर्करों में दिखा कम उत्साह, 42.4 फीसदी ही हुआ टीकाकरण

Fri, 12 Feb 2021 09:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Feb 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Only 2554 frontline workers replaced vaccines in place of 6062 at Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को 2222 पुरुषों और 332 महिलाओं समेत कुल 2554 लोगों ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद हर किसी को आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। इस दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। जिले में दूसरे चरण में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 42.4 फीसदी टीकाकरण हुआ है।  

 
Only 2554 frontline workers replaced vaccines in place of 6062 at Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

वैक्सीनेशन से पहले सुरक्षा कर्मी बूथों पर सूची और परिचय पत्र पर नामों का मिलान करते नजर आए। सत्यापन के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को बूथों के अंदर टीकाकरण कक्ष में प्रवेश दिया गया। टीका लगाने के बाद 30 मिनट तक कर्मियों को ऑब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया गया। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, पुलिस लाइंस व जेल सहित मेडिकल कॉलेज में बने बूथों पर सुबह 10 बजे टीकाकरण की शुरुआत हो गई।

 

Only 2554 frontline workers replaced vaccines in place of 6062 at Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

बूथों पर वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट तय समय पर पहुंचाई गई थी। निर्धारित समय के एक घंटे पूर्व वैक्सीनेटर व उनके सहयोगी बूथों पर पहुंचे थे। फ्रंट लाइन वर्करों ने टीका लगवाने के बाद अपील भी की है कि जिनका नाम सूची में दर्ज हैं, वे टीका जरूर लगवाएं। सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में लोग टीका लगवाएं और देश को कोरोना मुक्त करने में योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Only 2554 frontline workers replaced vaccines in place of 6062 at Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

बताए गए पांच संदेश
टीकाकरण के बाद कर्मियों को पांच संदेश बताए गए। इनमें वैक्सीन की कंपनी, दूसरी डोज कब लगेगी, दिक्कत होने पर कौन से नंबर पर जानकारी दे कर साथ ही बचाव के तरीके बताए गए। इस बीच उन्हें यह भी बताया गया कि टीकाकरण के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जारी रखना है।

विज्ञापन
Only 2554 frontline workers replaced vaccines in place of 6062 at Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय, जिला महिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माला कुमारी सिन्हा ने बूथों का निरीक्षण किया। वैक्सीनेटर को निर्देश दिया कि जिनका नाम सूची में है, उन्हीं को टीका लगाया जाए और सावधानियों के बारे में जरूर पूरी जानकारी दी जाए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed