फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Murder: सब्जी विक्रेता की हत्या की वजह पुरानी रंजिश या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Jun 2022 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jun 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Old enmity or something else reason behind killing of vegetable vendor
बड़हलगंज में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में राजेंद्र दुबे की हत्या के पीछे की वजह जानने को पुलिस की दो टीमें लगी हैं। हत्या पुरानी रंजिश में हुई या वजह कुछ और इसकी जांच में पुलिस उलझ गई है। जिस पुरानी रंजिश की बात सामने आई है, वह घटना 36 साल पहले की है, लेकिन पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।



पुलिस का मानना है कि हो सकता है, उस समय जिसकी मौत हुई हो, उसका कोई करीबी ही बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिलाया हो। यही वजह है पुलिस की जांच के दायरे में 36 साल पहले मरे रामदेव यादव का कोरिया में बैठा बेटा भी है। एसएसपी खुद पूरे प्रकरण की मानीटरिंग कर रहे हैं।

 

Old enmity or something else reason behind killing of vegetable vendor
बड़हलगंज में हत्या: मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल 1986 में कल्याणपुर निवासी रामदेव यादव की जमीन विवाद में हत्या हुई थी। जिसमें हरिनाथ यादव की तहरीर पर रामबेलास दुबे, बच्चन दुबे, लक्ष्मी दुबे व राजेंद्र दुबे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। सभी लोग इस मामले में जेल गए थे। अन्य तीनों आरोपियों की मौत हो चुकी है। राजेंद्र दुबे 1990 में कोर्ट से बेगुनाह हो गए थे। अब पुलिस अधिकारियों की माने तो इस हत्या के तार 1986 के हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है पर जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। उस परिवार के सदस्य कोरिया में हैं। अगर हत्या उस हत्याकांड से जुड़ा है तो फिर कोरिया से यह साजिश रची गई है।

 

Old enmity or something else reason behind killing of vegetable vendor
बड़हलगंज में हत्या: मृतक का बेटा। - फोटो : अमर उजाला।

एक सप्ताह पूर्व गांव में हुए रास्ते के विवाद पर भी पुलिस की नजर है। हालांकि सीओ ने कहा कि रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। पुलिस पुरानी रंजिश, चकरोड विवाद और व्यक्तिगत रिश्तों के पहलुओं पर जांच कर रही है।

भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राजेंद्र के भतीजे उदय राज दुबे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में भतीजे ने कहा है कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह चाचा राजेंद्र दुबे सब्जी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में पार्वती स्थान व खैरवा के बीच अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा गांवों में घूमकर सब्जी बेचते थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की की शादी हो चुकी हैं। दो नाबालिग हैं। चाचा की किसी से दुश्मनी नहीं थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Old enmity or something else reason behind killing of vegetable vendor
बड़हलगंज में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

अनाथ हो गए दोनों बच्चे
राजेंद्र दुबे की हत्या के बाद अब उनके दो नाबालिग बच्चे रेनू व प्रियांशु अनाथ हो गए। उनकी परवरिश कौन करेगा, यह बड़ा सवाल है। क्योंकि राजेंद्र की पत्नी का भी कुछ साल पूर्व निधन हो गया था। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बेटी पूजा की शादी दो साल पूर्व रुद्रपुर थाना क्षेत्र के सराव खुर्द में कन्हैया शुक्ल से हुई है।  
 

विज्ञापन
Old enmity or something else reason behind killing of vegetable vendor
बड़हलगंज में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुरानी रंजिश को जांच के दायरे में रखा गया है। कुछ दिन पहले हुए विवाद में समझौता हो गया था। राजेंद्र की जो आपत्ति थी, उस पर विपक्षी मान भी गए थे। फिर भी इस बिंदु को भी शामिल कर अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। राजेंद्र के व्यक्तिगत संबंध को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed