फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good News: अब रामगढ़ताल के किनारे बैठकर निहार सकेंगे ताल की खूबसूरती, फुटपाथ भी बनाएगा जीडीए

Thu, 23 Jun 2022 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Jun 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Now see beauty of pool by sitting on banks of RamgarhTal
रामगढ़ताल के किनारे पांच दर्शक दीर्घा बनेगा। - फोटो : अमर उजाला।

अब रामगढ़ ताल के किनारे बैठकर आराम से ताल की खूबसूरती निहारी जा सकेगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसके लिए पैडलेगंज स्थित एसटीपी के पास से लेकर नया सवेरा के मुख्य द्वार तक पांच जगहों पर दर्शक दीर्घा (व्यूईंग डेक) का निर्माण कराएगा।




 

Now see beauty of pool by sitting on banks of RamgarhTal
रामगढ़ताल के किनारे दर्शक दीर्घा बनेगा। - फोटो : अमर उजाला।

साथ ही ताल के किनारे टहलने के लिए दो किलोमीटर तक फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। चार फीट न्यूनतम चौड़ाई वाले फुटपाथ की सड़क से ऊंचाई छह इंच रखी जाएगी। फुटपाथ बनने से रेलिंग से सटाकर गाड़ी खड़ी करने की समस्या से निजात मिल जाएगी और सड़क पर चलने वाली गाड़ियों से टहलने वालों को खतरा भी नहीं रहेगा।

 

Now see beauty of pool by sitting on banks of RamgarhTal
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

प्राधिकरण के मुताबिक दर्शक दीर्घा रामगढ़ ताल की ओर होगी। रेलिंग से ताल की ओर इसे छह मीटर लंबा बनाया जाएगा और चौड़ाई 15 मीटर होगी। एक दीर्घा में एक साथ 21 लोग बैठ सकेंगे। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। पांचों दीर्घा पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन चुके रामगढ़ताल की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए प्राधिकरण निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी के तहत पुरानी रेलिंग को बदलकर नई लगाई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now see beauty of pool by sitting on banks of RamgarhTal
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

ताल के पानी से ऊपर दिखेगी दर्शक दीर्घा

जीडीए के आर्किटेक्ट मनीष मिश्रा का कहना है कि दीर्घा का क्षेत्रफल पर्याप्त रखा गया है। युवा वर्ग ताल के नजदीक बैठना चाहता है, इसे देखते हुए इसका निर्माण किया जाएगा। छह मीटर लंबाई रखने से दीर्घा एकदम पानी के ऊपर नजर आएगी। इसकी मजबूती का ध्यान रखा जा रहा है। एक दर्शक दीर्घा में 12 पिलर लगाए जाएंगे। ऊपर गोल आकार में बैठने की जगह होगी और चारों ओर रेलिंग लगी रहेगी। दीर्घा की सतह पर खूबसूरत ग्रेनाइट लगा रहेगा।

विज्ञापन
Now see beauty of pool by sitting on banks of RamgarhTal
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल के किनारे नई आकर्षक रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। साथ ही ताल के किनारे पांच दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 21 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। रेलिंग के किनारे फुटपाथ बनाने की योजना है। तीन महीने में दोनों परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed