फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दर्शनीय स्थल ही नहीं, शिक्षा-चिकित्सा पर्यटन का भी हब बना गोरखपुर शहर

Tue, 25 Jan 2022 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Jan 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Not only sightseeing place gorakhpur city also became hub of education medical tourism
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला।

गुरु गोरखनाथ और सूफी संत हजरत रौशन अली शाह की नगरी गोरखपुर, अब दर्शनीय स्थल के साथ ही शिक्षा-चिकित्सा पयर्टन का भी हब बन चुकी है। यहां स्थित दर्शनीय स्थल और आधुनिक सुविधाएं पूर्वांचल के साथ ही नेपाल के लोगों को भी आकर्षित कर रही हैं।     

प्रकृति ने भी दिया है दिल खोलकर

गोरखपुर प्राकृतिक पर्यटन के रूप में भी उभरा है। रामगढ़ताल पर्यटकों के आकर्षण का केेंद्र बन चुका है। यहां मोटर बोट, पॉवर बोट, बनाना बोट, डबल डेकर, स्कूटर बोट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। पूर्व मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने विलेज टूरिज्म आरंभ की थी। इसमें शहरी और विदेशी पर्यटकों को ग्रामीण जीवन का आनंद लेने के लिए गांवों में कुछ पल बिताने का मौका दिया जाता है। गांव में रहकर पर्यटक स्थानीय भोजन व वातावरण का आनंद लेते हैं। विलेज टूरिज्म की यह पद्धति भी धीमी गति से विकसित हो रही है। इनके अलावा यहां शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान और कुसम्ही जंगल भी पर्यटन का पर्याय बन चुके हैं। कुसम्ही जंगल, जंगल सफारी जैसी रोमांचक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है।

 

Not only sightseeing place gorakhpur city also became hub of education medical tourism
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

एम्स ने बनाया चिकित्सा का केंद्र

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गोरखपुर को आधुनिक चिकित्सा सेवा का केंद्र बना दिया है। यहां जिले के साथ ही आसपास के जिलों के साथ ही बिहार और नेपाल के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचते हैं। जिले में आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो चुका है। यहां इलाज शुरू होते ही गोरखपुर चिकित्सा की हर पद्धति के इलाज की सुविधा वाला पूर्वांचल हीं नहीं, प्रदेश का पहला जिला बन जाएगा। आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्वेद, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्धा, होम्योपैथी और योग पद्धति से इलाज की सुविधा होगी।

 

Not only sightseeing place gorakhpur city also became hub of education medical tourism
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास के साथ गोरखपुर चिकित्सा की हर पद्धति के इलाज सुविधा वाला पूर्वांचल हीं नहीं, प्रदेश का पहला जिला बन गया है। एम्स में जहां आधुनिक एलोपैथी चिकित्सा और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्वेद, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्धा, होम्योपैथी और योग पद्धति से इलाज की सुविधा है। महर्षि पांचवें वेद के रूप में प्रसिद्ध आयुर्वेद की शिक्षा के साथ ही ऋषि पतंजलि, वाग्भट्, धनवंतरि जैसे आयुर्वेदाचार्यों की पद्धति से असाध्य बीमारियों का भी इलाज होगा। इन बड़ी चिकित्सा संस्थाओं के साथ बड़े निजी अस्पतालों के कारण गोरखपुर चिकित्सा पर्यटन का हब बन चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only sightseeing place gorakhpur city also became hub of education medical tourism
गुरु गोरक्षनाथ विश्विविद्यालय - फोटो : अमर उजाला।

शिक्षा पयर्टन का भी बढ़ रहा दायरा

उच्च स्तरीय अकादमिक शिक्षा देने वाले दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कारण गोरखपुर का शिक्षा के क्षेत्र में पहले से ही नाम है। अब मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने जिले की ख्याति को और बढ़ा दिया है। यहां तकनीकी शिक्षा के लिए दूर-दूर से विद्यार्थी आने लगे हैं। गुरु गोरक्षनाथ विश्विविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय के शुरू होने के बाद जिला शिक्षा पर्यटन का हब बन जाएगा। आज जहां एमएमएमयूटी में शिक्षा हासिल कर युवा तकनीकी, वैज्ञानिक, आईटी जैसे आधुनिक विषयों के दिग्गज बन रहे हैं, वहीं गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यलाय में परंपरागत भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा गृहण कर सकेंगे।

 

विज्ञापन
Not only sightseeing place gorakhpur city also became hub of education medical tourism
गोरखपुर वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स। - फोटो : अमर उजाला।

वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

हाल ही में तैयार वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जलक्रीड़ा प्रतियोगिता और वाटर एडवेंचर के लिए का केंद्र बन गया है। यहां स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के जिलों और नेपाल के पर्यटक पहुंच रहे हैं।


गोरखपुर पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर के अधिकतर पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण हो चुका है। पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। पर्यटकों को सुविधा देने के लिए होटल वालों से किराए में छूट देने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed