{"_id":"5ffd70708ebc3e344d0f91b0","slug":"nonveg-higher-risk-of-cancer-in-human-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नॉनवेज खाने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, इस शोध में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉनवेज खाने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, इस शोध में हुआ खुलासा
Tue, 12 Jan 2021 03:29 PM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Jan 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकाहारी भोजन करने वालों की अपेक्षा मांसाहार करने वालों को कैंसर का खतरा ज्यादा है। खतरा 50 से 60 वर्ष की उम्र में और बढ़ जाता है। पूर्वांचल में सबसे ज्यादा कैंसर मरीज गोरखपुर में हैं। हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीजों की दिनचर्या और बीमारी पर हुए शोध में यह तथ्य सामने आया है। शोध को मार्च 2020 में ह्यूमन बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नॉलाजी विभाग के प्रो. शरद मिश्र के निर्देशन में डॉ. अनुपमा ओझा ने हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉ. शशांक शेखर के साथ मिलकर नवंबर 2018 से जनवरी 2019 तक कैंसर की जांच कराने आए लोगों को शोध में शामिल किया है। कुल 750 लोग पंजीकृत हुए थे, इनमें जांच के बाद 404 लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मरीजों के खानपान और बॉडी माक्स इंडेक्स को देखा गया। 80.22 फीसदी मरीज मांसाहारी थे, जबकि शाकाहारी मरीजों की संख्या 19.77 प्रतिशत ही मिली। डॉ. अनुपमा ने बताया कि लाइव साइंस पर उन्हें यूजीसी से फेलोशिप मिली है। अब वह कीटनाशक के प्रभाव से कैंसर पर शोध कर रही हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
मुंह के कैंसर रोगी ज्यादा
कैंसर के सबसे ज्यादा रोगी मुंह और पित्त की थैली के हैं। यह संख्या क्रमश: 18.06 व 17.57 प्रतिशत है। इसके बाद ब्रेस्ट के 11.88 प्रतिशत तथा ब्लड कैंसर के मरीज 6.18 प्रतिशत मिले।
कैंसर के सबसे ज्यादा रोगी मुंह और पित्त की थैली के हैं। यह संख्या क्रमश: 18.06 व 17.57 प्रतिशत है। इसके बाद ब्रेस्ट के 11.88 प्रतिशत तथा ब्लड कैंसर के मरीज 6.18 प्रतिशत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
51 से 60 की उम्र वाले ज्यादा मरीज
कैंसर मरीजों पर शोध में यह रिपोर्ट सामने आई कि 51 से 60 वर्ष की उम्र वाले ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। इस उम्र में करीब 25 फीसदी लोग मिले। इनमें 16.83 प्रतिशत पुरुष और 8.16 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। जबकि सबसे कम 10 वर्ष की उम्र के रोगी में कैंसर पाया गया है। यह संख्या सिर्फ दो प्रतिशत है।
कैंसर मरीजों पर शोध में यह रिपोर्ट सामने आई कि 51 से 60 वर्ष की उम्र वाले ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। इस उम्र में करीब 25 फीसदी लोग मिले। इनमें 16.83 प्रतिशत पुरुष और 8.16 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। जबकि सबसे कम 10 वर्ष की उम्र के रोगी में कैंसर पाया गया है। यह संख्या सिर्फ दो प्रतिशत है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
कैंसर मरीजों में नशे की लत की रिपोर्ट
श्रेणी मरीजों की संख्या प्रतिशत
कोई नशा नहीं 168 41.58
तंबाकू 85 21.01
अल्कोहल 49 12.13
बीड़ी 33 08.16
सिगरेट 6 1.50
गांजा 2 0.50
इनकी सूचना नहीं 61 15.10
श्रेणी मरीजों की संख्या प्रतिशत
कोई नशा नहीं 168 41.58
तंबाकू 85 21.01
अल्कोहल 49 12.13
बीड़ी 33 08.16
सिगरेट 6 1.50
गांजा 2 0.50
इनकी सूचना नहीं 61 15.10