{"_id":"5e8302218ebc3e78aa2c8090","slug":"nepali-citizens-protest-against-nepal-government-after-not-got-entry-in-nepal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों धरने पर बैठे नेपाली नागरिक, कहा- परवाह नहीं मार दें गोली, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यों धरने पर बैठे नेपाली नागरिक, कहा- परवाह नहीं मार दें गोली, जानें क्या है पूरा मामला
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत से नेपाल जा रहे करीब तीन सौ नेपाली नागरिकों को सोमवार रात सोनौली में नेपाल पुलिस ने रोक दिया। जिस पर सभी हंगामा करने लगे और जबरन नेपाल जाने लगे, जिसपर नेपाल पुलिस ने लाठीचार्ज कर भगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों देशों की पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
2 of 6
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
घटना से नाराज सभी नेपाली नागरिक नो मेंस लैंड पर ही नेपाल सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए और घर जाने की जिद कर रहे हैं। मौके पर रात में ही पहुंचे डीएम और एसपी ने लोगों को धरना समाप्त करने और नो मेंस लैंड को छोड़कर कर रैन बसेरा में रहने को कहा लेकिन लोग नहीं माने।
3 of 6
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर करीब तीन सौ नेपाली नागरिक धरने पर बैठे रहे। जिन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन सभी अपने घर नेपाल जाने की बात अड़े हैं। नेपाली नागरिक राधिका थापा, संजू, सुग्रीम, रमेश, गुरुंग, माया ने बताया कि दिल्ली हरियाणा से सीमा पर किसी तरह पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
अब पच्चीस पचास किलोमीटर के लिए यहां नहीं रुक सकते। सरकार चाहे गोली मार दे। इसकी परवाह नहीं है। घर जाकर ही रहेंगे। बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों के नो मैंस लैंड पर ही जांच के साथ नाम पते नोट किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। जैसा निर्देश मिलेगा, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
एसडीएम जसधीर सिंह ने बताया कि नेपाल के उच्चाधिकारियों को पूरे घटना क्रम के बारे में जानकारी दी गई है। यहां सभी के लिए रहने एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।